RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:हज यात्रियों के लिए टीकाकरण और दुआईया मजलिस का आयोजन।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण)23 अप्रैल।बिहार राज्य हज समिति के निर्देश के आलोक में हज यात्रियों के लिए हज यात्रा 2025 के लिए 22 अप्रैल को स्थानीय नया टोला मस्जिद में दुआईया मजलिस का आयोजन किया गया। इसमें इस जिले से हज यात्रा पर जा रहे हैं लोग सम्मिलित हुए। साथ ही अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मियों समेत हज़ के जिम्मेदार सम्मिलित हुए। साथ ही जिले के प्रसिद्ध मस्जिदों के इमाम, मदरसों के गणमान्य शिक्षक तथा जिले के अल्पसंख्यक समाज के प्रसिद्ध व्यक्ति भी सम्मिलित हुए।
उप निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण डॉ. किशोर आनंद द्वारा बताया गया कि हज-2025 हेतु हज पूर्व तैयारी जारी है. टीकाकरण एवं हज प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रगति पर है। इसी क्रम में निदेशानुसार दुआईया मजलिस का आयोजन स्थानीय हज के जिम्मेदार लोगों के सहयोग से 22 अप्रैल को किया गया। टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत 54 में 52 लोगों को शाम तक टीका दिया जा चुका था।
कार्यक्रम में DIO डॉ अवधेश कुमार, डॉ मुर्तजा अंसारी, डॉ इंतेसारुल हक, डॉ. सहाबुद्दीन, हज प्रशिक्षक एजाज असरफ, महबूब आलम,ललन कुमार, बिट्टू कुमार, मेहंदी हुसैन एवम स्थानीय निवासी मौजूद थे।

Related posts

पिछले वर्ष की तुलना में अप्रैल में कोयला उत्पादन में 7.41 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने की वीसी द्वारा समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

भोपाल:भ्रांतियों से परे अत्यंत अनोखी और विशिष्ट है संघ की कार्यपद्धति : डॉ मोहन भागवत

rktvnews

भोपाल में भूमाफियों का राज 247लोगों का प्लॉट भी कर रहे कब्ज़ा, प्रशासन से गुहार।।

rktvnews

देशभक्ति गान प्रतियोगिता और पंच प्रण शपथ दिलाई गई। नई पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति जज्बा भरना जरुरी -प्राचार्या प्रो मीना कुमारी।

rktvnews

भोजपुर: बखोरापुर काली मंदिर ट्रस्ट द्वारा नवयुवकों के बीच खेल अभ्यास हेतु जंपिंग पैड किया गया वितरित।

rktvnews

Leave a Comment