
RKTV NEWS/पटना (बिहार )12 मई।बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ मीडिया प्रभारी राजेश निराला ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा धोखा देने का काम किया है और अपने हरकतों से कभी बाज़ नहीं आता इसलिए युद्धविराम की घोषणा न करके आरपार की लड़ाई कर लेनी चाहिए थी। क्योंकि पाकिस्तान का इतिहास रहा है हमेशा भारत को धोखा देना और बीते समय पाकिस्तान हमेशा अपनी आदतों से बाज़ नहीं आता हमेशा धोखा देने का काम किया है इस बार पूरा देश भारत सरकार के साथ खड़ा था और सेना का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहा था इसीलिए युद्ध विराम की घोषणा ना करके पाकिस्तान को फिर से धूल चटाने का मौक़ा था क्योंकि युद्धविराम का उल्लंघन करना पाकिस्तान की पुरानी आदत है। पूर्व सैनिकों ने माँग किया कि अगर पाकिस्तान सीज़फायर का उल्लंघन करता है तो दया का भीख नहीं देना है बल्कि पाकिस्तान को सबक़ सिखाना है।
