RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ में नई शुरुआत, नए चेहरों और नई कहानी के साथ आएगा जनरेशन लीप

RKTV NEWS/एजेंसी ( PR 24 ×7)16 फरवरी।‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ अब एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहा है। शो में जनरेशन लीप आने वाला है, जिसके साथ कहानी एक नए दौर के साथ आगे बढ़ेगी। इस दौरान इसमें कुछ नए कलाकार जुड़ रहे हैं, जो शो में नई ऊर्जा और नए भाव लेकर आएंगे। श्रेया जैन वैष्णवी के किरदार में नजर आएंगी, जबकि कुशाग्र दुआ गर्व उर्फ गन्नू की भूमिका निभाएंगे। उनकी एंट्री के साथ एक नई कहानी शुरू होगी, जहां पुरानी परंपराएं और नई सोच आमने-सामने होंगी। दर्शकों को भावनाओं से भरे इस रोचक ड्रामा को देखने में बहुत मज़ा आएगा।
हाल ही में जारी प्रोमो में इस लीप के बाद की मुख्य कहानी की एक झलक दिखाई गई है। राजस्थान के एक व्यस्त बाजार में एक पति अपनी पत्नी की देखभाल करता नजर आता है। वैष्णवी इस दृश्य को देखकर मुस्कुराती है और मानती है कि सच्चा प्यार किसी की खुशी का ख्याल रखना होता है। वहीं गर्व उसी दृश्य को देखकर नाराज होता है और उसका मजाक उड़ाता है। उसे लगता है कि इस तरह का प्यार पुरुष के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाता है। इस छोटे से दृश्य के जरिए प्यार को लेकर दो अलग-अलग सोच दिखाई गई हैं। एक जो प्यार को त्याग और अपनी पसंद मानती है और दूसरा जो उसे कमजोरी समझता है। यह दृश्य आगे आने वाली कहानी को बयां करता है।
श्रेया जैन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “बींदणी राजस्थान पर आधारित एक शो है और मैं खुद राजस्थान से हूं, इसलिए इसका हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह शो मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि इसमें मेरी मिट्टी की संस्कृति, परंपराएं और भावनाएं दिखाई देती हैं। वैष्णवी का किरदार निभाना मेरे लिए खास है, क्योंकि मैं उसके मूल्यों से खुद को जोड़ पाती हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक शो के इस नए दौर को पसंद करेंगे।”
कुशाग्र दुआ ने कहा, “मैं इस शो का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं। प्रोमो में आपने मेरे किरदार की एक झलक देखी है। गर्व का किरदार अलग है। वह पूरी तरह सही भी नहीं है और पूरी तरह गलत भी नहीं। उसकी सोच, व्यवहार और उसके फैसले इस कहानी को और दिलचस्प बनाएंगे। मुझे लगता है कि दर्शकों को मेरा यह लेयर्ड किरदार बहुत पसंद आएगा।”
नई कहानी, नए चेहरे और भावनाओं के साथ ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ का यह लीप एक नई शुरुआत का वादा करता है। प्यार, अहंकार और परंपराओं के टकराव को देखना न भूलें।

देखिए ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ हर रोज रात 9 बजे, सिर्फ सन नियो पर

Related posts

देवघर:जिला के प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स (एमबीबीएस) एवं अन्य हेतु वैक्टर जनित रोग नियंत्रण (भीबीडी) पर जिला स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतदान हेतु की मतदाताओं से अपील।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने एमएनआईटी में मां सरस्वती प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में की शिरकत।

rktvnews

जन्मदिन पर पुलकित साह ने किया रक्तदान।

rktvnews

महिला कालेज,आरा में आतंकवाद दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित!आतंकवादी गतिविधियां राष्ट्र के विकास में बाधक:आभा सिंह

rktvnews

राजस्थान:शैक्षिक सम्मेलन से शिक्षकों को प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलने का अवसर मिलेगा: उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी

rktvnews

Leave a Comment