RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: 2 जुलाई को आयुक्त की होने वाली बैठक के पूर्व डीएम ने की पंचायत सरकार भवन एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाइट योजना की समीक्षा।

RKTVNEWS /बक्सर (बिहार)01 जुलाई। आज जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में दिनांक 02 जुलाई 2024 को आयुक्त की अध्यक्षता में वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित होने वाले पंचायत सरकार भवन एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाईट योजना के बैठक की समीक्षा समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
जिला पंचायत राज पदाधिकारी बक्सर द्वारा बताया गया कि स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल बक्सर के द्वारा 49 एवं भवन निर्माण विभाग के द्वारा 36 पंचायत सरकार भवनों का निमार्ण कराया जा रहा है। जिसके विरूद्ध संबंधित कार्यकारी एजेंसी से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार अब तक 13 पंचायत सरकार भवनों के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो सका है।
जिला पदाधिकारी द्वारा उक्त के संबंध में असंतोष व्यक्त किया गया। साथ ही बताया गया कि पंचायत सरकार भवन सरकार की महत्वपूर्ण योजना की सूची में शामिल है। जिसके लिए भूमि उपलब्ध नहीं होना अंत्यंत ही खेदजनक स्थिति है।
विगत 19.06.2024 को बैठक आयोजित करते हुए पंचायत सरकार भवनों के लिए संबंधित कार्यकारी एजेंसी को अनापति प्रमाण पत्र एवं नजरी नक्शा उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया है। विभाग के द्वारा पंचायत सरकार भवन के लिए लगातार समीक्षा किया जा रहा है।
संबंधित अंचलाधिकारियों के साथ पंचायतवार भूमि की उपलब्धता के संबंध में समीक्षा करते हुए दो दिनों के अंदर मानक के अनुरूप भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया। जिसकी समीक्षा भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर/डुमराँव एवं अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव द्वारा की जायेगी। अपर समाहर्ता बक्सर उक्त कार्य का पर्यवेक्षण करते हुए पंचायत सरकार भवन हेतु भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

भोजपुर सहित बिहार की महिला पर्वेक्षिकाएं 6 दिवसीय हड़ताल पर।

rktvnews

डॉक्टर अशोक कुमार सिंहा के श्राद्धकर्म पर सैकड़ो लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर :बाल विवाह,श्रम और यौन शोषण के विरुद्ध चला जागरुकता अभियान।

rktvnews

पटना:कदम कुआँ शिव मंदिर प्रांगण में पारंपरिक रूप से हुआ होलिका दहन।

rktvnews

आगामी विधान सभा चुनाव में मुख्यमंत्री चिराग पासवान होगें-लोजपा रामविलास

rktvnews

इंक. (Inc.) ने अपनी 2026 की ‘पैसिफिक की सबसे तेजी से बढ़ती निजी कंपनियों’ की सूची में कोरस्टैक को दिया 65वां स्थान।

rktvnews

Leave a Comment