RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार देवीपुर प्रखंड परिसर में रक्तदान कैम्प का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)16 फरवरी।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार आज रक्तदान शिविर का आयोजन देवीपुर प्रखंड परिसर में किया गया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी देवीपुर, थाना प्रभारी देवीपुर के साथ-साथ प्रखंड स्तर के अधिकारियों व विभिन्न कर्मियों द्वारा रक्तदान कर जिलावासियों को रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया गया। वहीं अंचलाधिकारी देवीपुर ने कहा कि रक्तदान कर के न सिर्फ किसी की जिंदगी बचाने जैसी अनमोल खुशी मिलती है बल्कि इससे हमारी सेहत को भी लाभ पहुँचता है। कई लोग यह सोचकर रक्तदान नहीं करते हैं कि इससे उनकी सेहत खराब हो जायेगी, जो कि एक भ्रम के अलावा कुछ भी नहीं है। रक्तदान महादान है एवं वास्तव में सच यह है कि रक्तदान करने के पश्चात कुछ समय में हीं हमारे शरीर में दिये गये रक्त की आपूर्ति पुनः हो जाती है। इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर नहीं पड़ता है। वहीं आज 26 यूनिट रक्तदान किया गया।

रक्तदान के प्रति समर्पित रक्तदाताओं को आभार और अभिनंदन

उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने रक्तदान के प्रति समर्पित रक्त दाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी के निस्वार्थ सेवा भाव के कारण ही आज लोगों के रक्त की जरूरतें पूरी हो रही है। रक्त की पर्याप्त आपूर्ति के लिए मेरा आप सभी से आग्रह होगा कि आप सभी इस मानव सेवा में निस्वार्थ रूप से नियमित रक्तदान करने के समर्पण और इच्छा को कायम रखें।

Related posts

अहमदाबाद:अदाणी ग्रीन ने ग्लोबल बायोडाइवर्सिटी फ्रेमवर्क अपनाकर प्रकृति संरक्षण को दी नई गति।

rktvnews

मंत्री सह सांसद आर के सिंह ने भाजपा भोजपुर के मण्डल अध्यक्षों के साथ की बैठक! बूथ सशक्तिकरण अभियान पर की चर्चा।

rktvnews

देहरादून : मुख्यमंत्री ने 87वें इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का किया शुभारंभ।

rktvnews

राजद का अतिपिछड़ा सामाजिक जागरूकता सम्मेलन आयोजित! पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह ने लोक कलाकार रामाज्ञा राम के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजली।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:संघर्ष सेवा समिति द्वारा नारियल कल सुप का हुआ वितरण।

rktvnews

भागवत कथा साधना भी है और सिद्धी भी : आचार्य धर्मेंद्र

rktvnews

Leave a Comment