RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस : जिला पदाधिकारी की सख्त कार्रवाई।

राज्य खाद्य निगम बेतिया के लेखापाल रमण कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।

जीरो टॉलरेंस नीति पर अमल शुरू।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)06 अगस्त।भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। सरकारी कार्यों में अनियमितता और गड़बड़ियों के आरोप में राज्य खाद्य निगम बेतिया के लेखापाल रमण कुमार सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विदित हो कि राज्य खाद्य निगम बेतिया के लेखापाल रमण कुमार सिंह के विरुद्ध बारंबार सार्वजनिक जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं से मार्जिन मनी के भुगतान हेतु अवैध राशि की मांग करने, मानसिक शोषण करने, अभद्रता करने सहित अन्य आरोप के मद्देनजर जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, बेतिया द्वारा जांच की गयी। जांच के क्रम में अरोप की पुष्टि हुई। पुष्टि के उपरांत जिला पदाधिकारी के निर्देश पर राज्य खाद्य निगम बेतिया के लेखापाल रमण कुमार सिंह के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया कि प्रशासन भ्रष्टाचार के किसी भी रूप को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही सर्वोपरि है। जो भी अधिकारी या कर्मी नियमों का उल्लंघन करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों और कर्मियों को चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

मोतीहारी:दस्त नियंत्रण कार्यक्रम की जिला स्तर पर हो रही मॉनिटरिंग।

rktvnews

भारत को विश्व की टॉप-3 अर्थ-व्यवस्थाओं में लाने में मध्यप्रदेश की बड़ी भूमिका होगी : प्रधानमंत्री

rktvnews

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच देगा हाइफा दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर : स्व विशेश्वर ओझा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित ।

rktvnews

रामगढ़:बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 7 ट्रैक्टर वाहनों को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान करूणाधाम आश्रम में आयोजित भजन संध्या में शामिल हुए।

rktvnews

Leave a Comment