RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पहला प्रेम!

रचनाकार:अजय कुमार उर्फ,अजय गुप्ता “अज्ञानी”(आरा, बिहार
मो०:8228828371)

पहला प्रेम!

हाँ वही,
मेरा पहला प्रेम।
जब हम आँखें खोलते हैं,
तो सबसे पहले उसी को देखते हैं।
उसके बिना हमारा जीवन अधूरा सा लगता है।
हां वही,
मेरी प्रियतमा।
जब मैं बेचैन होता हूँ,
तो वह मुझे सहारा देती है।
मेरी बेरोज़गारी में मुझे व्यस्त रखती है।
वही तो हमारी मनोरंजन कराती है।
वह बेरोज़गार लोगों के लिए
एक गौडफादर की तरह है।
जिन लोगों के पास कोई काम नहीं,
उन्हें भी वह,
कुछ न कुछ करने का अवसर देती है।
उससे लगाव,
लोगों को पागलपन से दूर रखता है।
स्त्री, पुरुष, बच्चे, युवा,बूढ़े
सभी के सभी,
उसी के आकर्षण में बँधे हुए हैं।
लोग दिन भर,
उसी में लगे रहते हैं।
कभी-कभी वह मनुष्य को,
गुस्सैल, चिड़चिड़ा और ज़िद्दी भी बना देती है।
वह बच्चों को भी,
समय से पहले युवा बना देती है।
फिर भी लोग,
उससे बहुत प्रेम करते हैं।
वह एक ऐसी दुल्हन की तरह है।
जिसका आकर्षण,
कभी कम नहीं होता।
क्योंकि वह,
मानव जीवन का,
एक आवश्यक हिस्सा बन चुकी है।
दिन-ब-दिन,
वह लोगों को अपनी ओर,
अपनी दिलकश‌ अदाओं से,
आकर्षित करती रहती है।
अब वह,
लोगों के मानो आदत सी बन गई है।
लोग उसकी रहस्य जानने के लिए,
उसी में दिन भर व्यस्त रहते हैं।
उससे थोड़ा-सा ज्ञान पाकर,
लोग अपने को,
बुद्धिमान समझने लगते हैं।
क्या तुम,
मेरी उस प्रियतमा को जानना चाहोगे?
अगर हां,
तो सुनो,
मेरी प्रियतमा है मेरी मोबाइल,
और उसकी आत्मा है इंटरनेट।
लोग उसके पीछे पागल है,
उसको छोड़ कर दूसरी चीज,
अब अच्छी नहीं लगती।
इसलिए लोग,
अब चुपचाप मोबाइल चलाते हैं,
अकेले गुनगुनाते हैं,
और अकेले ही मुस्कुरा लेते हैं।
कोई उन्हें पागल दीवाना नहीं कहता,
क्योंकि अब सभी लोगों का व्यवहार,
शायद एक-सा ही हो गया है।
मोबाइल और इंटरनेट ने
एक नई दुनिया बना दी है।
और हम उसी दुनिया में
खुशी-खुशी से जी रहे हैं।
वे हमें
अकेले रहते हुए भी,
खुद में,
खुश रहने का हुनर देती हैं।
यही तो चमत्कार हैं।
मोबाइल का।
कि बेरोजगारों के लिए काम,
और नेताओं के लिए आराम ले कर आई है।
वरना सड़कों पर कभी प्रदर्शन,
और जलते हुए पुतलों का दर्शन था।
आज वो सब कहां हैं,
सब लोग अमन चैन से,
अपने अपने मोबाइल में व्यस्त हैं।
जी हां—-
व्यस्त हैं ————-।

Related posts

भोजपुर:10 दिवसीय एनसीसी कैंप में महिला कॉलेज की कैडेट्स ने मारी बाजी हुई सम्मानित।

rktvnews

बागपत:किसान को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य रूपया 2275/प्रति कुन्तल मिलेगा।

rktvnews

पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आंध्र प्रदेश में पूर्व स्कूुली बच्चों ने पोषण जागरूकता पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए एक कार्यक्रम में सहभागिता की।

rktvnews

भोजपुर जिला फुटबॉल संघ स्वतंत्रता दिवस पर फैंसी मैच का करेगा आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य डॉ. बृजेश पाण्डेय राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित।

rktvnews

दरभंगा:मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं सफल संचालन के लिए दरभंगा के डी.एम एवं डी.ई.ओ को किया गया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment