
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 सितम्बर। भोजपुर जिला के करनामेपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गाँव मे दो पक्षों के बीच झगड़ा सुलझाने के दौरान हुए मारपीट और गोलीबारी में 6 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले मे लाल यादव (50 वर्ष) गोली लगने से जख्मी हो गए जबकि उनके बड़े भाई लक्ष्मण यादव (60 वर्ष) मारपीट में घायल हो गये। लक्ष्मण यादव के बयान पर करनामेपुर थाना मे 6 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। थाना अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने पुलिस बल के साथ इस मामले मे अखिलेश यादव, महेश यादव और बीरबल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
