RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिहार पुलिस सप्ताह 2024 के क्रम में रैतिक परेड सह पारितोषिक वितरण कार्यक्रम आयोजित।

पटना/ बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 04 मार्च। बिहार पुलिस सप्ताह 2024 के समापन के अवसर पर 03 मार्च को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-05 में अवस्थित मिथिलेश स्टेडियम में रैतिक परेडसह पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर० एस0 मट्टी पुलिसमहानिदेशक ,बिहार रहें। मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक, बिहार के द्वारा रैतिक परेड की सलामी ली गयी। रैतिक परेड में 08 प्लाटूनों ने हिस्सा लिया । पहली प्लाटून एस०टी0एफ० की थी।दूसरीतथा तीसरी प्लाटून बि०वि0स0पु0-01 गोरखा बटालियन की थी। चौँथी तथा पांचवी प्लाटून महिला कमाण्डो की थी। उल्लेखनीय है कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में 92 महिला सिपाहियों कोमहाराष्ट्र सी०आर०पी०एफ0 के कमाण्डो सेण्टर मेजकर कमाण्डो ट्रेनिंग करायी गयी है। छठीप्लाटून स्वाभिमान वाहिनी की थी। स्वाभिमान वाहिनी वंचित अनुजनजाति की महिलाओं से बनायीगयी है। इसका प्रशिक्षण केन्द्र बाल्मीकि नगर बगहा में है। शेष अन्य 02 प्लाटून बिहार विशेषसशस्त्र पुलिस की थी।
ए०के0 अम्बेदकर महानिदेशक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस केद्वारा आगंतुक सभी पदाधिकारी तथा अतिथियों का स्वागत सम्बोधन किया गया। कार्यक्रम में मेजरजनरल अमरदीप सिंह बजाज, ADG, NCC, बिहार तथा झारखण्ड, मेजर जनरल विशाल अग्रवाल, General officer commanding(GOC), बिहार तथा झारखण्ड Sub Area, मनमीत सिंह नारंग AD,IB, ऐनी अब्राहम IG CRPF भी उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में सभी प्रभागों के अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।
मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक, बिहार के द्वारा वीरता पदक तथा विशिष्ट सेवापदक का वितरण किया गया। वर्ष 2020 में नदगछिया जिला अंतर्गत बिहपुर (मदानीपुर ओ०पी0)क्षेत्र में अपराधकर्मियों से मुठमेड़ में सम्मिलित 07 पुलिस पदाधिकारी तथा कर्मियों को वीरता पदकसे अलंकृत किया गया है। इस मुठभेड़ में दुर्दान्त अपराधकर्मी दिनेश मुनी मारा गया था अत्याधुनिक हथियार एवं गोलियां बरामद की गयी थीं। सुनील कुमार अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से अलंकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य 05 को भी विशिष्ट सेवा पदक मुख्य अतिथि के द्वारा प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक बिहार के द्वारा महिला हेल्प डेस्क का उदघाटनकरने के उपरांत उपस्थित सभी को सम्बोधित किया गया । पदक प्राप्त करने वाले सभी पदाधिकारीतथा कर्मियों को बधाई दी गयी। पुलिस सप्ताह के सफलता पूर्वक आयोजन के बारे में बतायागया। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस के द्वारा निरंतर अच्छे कार्य किये जा रहे हैं। महिलाओं कीसुविधा तथा उन्हें पुलिस सहायता सुलभ कराने के लिए महिला हैल्प डेस्क की स्थापना हुयी है।
उनके द्वारा बताया गया कि महिलाओं के लिए भी बिहार पुलिस मिशन के रूप में कार्य करेगी।बिहार विधानसभा में पारित बिहार अपराध नियंत्रण विधेयक-2024 के बारे में भी चर्चा की गयी।गौरखा बटालियन के द्वारा खुखरी ड्रिल का कार्यक्रम प्रदर्शित किया गया।
जितेन्द्र सिंह गंगवार, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) बिहार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सर्वप्रथम बिहार पुलिस के पिछले दिनों बिहार पुलिस के द्वारा किये गये अच्छे कायों तथा अर्जित की गयी सफलताओं में बिहार पुलिस महानिदेशक के द्वारा दिये गये मार्गदर्शनके लिये उन्हें धनयवाद दिया गया। उनके द्वारा ए०के अम्बेदकर महानिदेशक बि०वि०स०पु० को उनके तथा उनकी टीम द्वारा आज के कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए धन्यवाद दियागया। कार्यक्रम में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस के उपस्थित वरीय पदाधिकारियों के आगमन पर उनकोधन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम में आये सभी आगंतुकों, वरीय पदाधिकारियों तथा लेडी वाइफ्स को धन्यवाद दिया गया। उनके द्वारा पदक प्राप्त करने वाले सभी पदाधिकारी तथा कर्मियों को बधाई तथा कार्यक्रम के सफल संचालन में जिनकी भूमिका थी उन्हें धन्यवाद दिया गया।
परेड के विसर्जन के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इलेक्ट्रिक कृषि ट्रैक्टर के लिए भारतीय मानक जारी किया।

rktvnews

बिहार सरकार मुर्दाबाद….नीतीश कुमार शर्म करो….तुष्टिकरण की राजनीति बंद करो….तानाशाही बंद करो… आदि नारों के साथ भाजपाइयों ने नीतीश कुमार के पुतले में लगाई आग।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयादशमी की दी बधाई।

rktvnews

नीतीश कुमार की 10 वीं बार ताजपोशी का मध्यप्रदेश मना रहा जश्न: सूरज जायसवाल

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 सितंबर 25

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की!विभाग द्वारा रख रखाव से खर्च में आयेगी कमी और लोगो को मिलेगा रोजगार:नीतीश कुमार

rktvnews

Leave a Comment