RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:महिंद्रा बोलेरो से भारी मात्रा मे अवैध विदेशी शराब बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 फरवरी।होली पर्व को देखते हुए जिलापदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश कि ओर से बोलेरो से भारी मात्रा में विदेशी शराब भोजपुर आरा के रास्ते हाजीपुर बिहार की ओर ले जाया जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर द्वारा निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। दिनांक 13-02-2026 को वाहन जांच के क्रम में बक्सर-पटना फोरलेन पर दौलतपुर ओवर ब्रिज के पास, थाना-आरा मुफ्फसिल जिला-भोजपुर से एक महिंद्रा कंपनी के बोलेरो में बने गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। बोलेरो पर निबंधन संख्या BR01PF-0585 अंकित पाया गया, वाहन के चालक गणेश कुमार, पे०-कैलाश सिंह, सा०-नारायणपुर डेढ़पुरा, थाना-महनार, जिला-वैशाली, राज्य-बिहार, के साथ रवि शंकर कुमार, पे०-रामगुलम सिंह, सा०-नारायणपुर डेढ़पुरा, थाना-महनार , जिला-वैशाली, राज्य-बिहार को गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्यवाही हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है। उक्त वाहन से *Officer’s Choice whisky 180 ml का 1008 पीस जो की कुल 1008 पीस में 181.440 लीटर अवैध विदेशी शराब जप्त किया गया।* जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 02 लाख के करीब आँका गया।जप्त शराब को उत्तर प्रदेश से हाजीपुर ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा, के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान सामिल थे।

Related posts

एसडीपीओ ने किया करनामेपुर ओपी का निरीक्षण।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं।

rktvnews

दरभंगा:प्रेक्षक,जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन।

rktvnews

सीसीआई ने वोडाफोन में अपने वोटिंग अधिकार/शेयरधारिता को 14.6 प्रतिशत से बढ़ाकर वोडाफोन ग्रुप पीएलसी में 25 फीसदी से कम करने के लिये एटलस 2022 होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने सचिवालय में सैन्य धाम निर्माण के संबंध में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:कानूनी जागरूकता और बौद्धिक संपदा अधिकार की जानकारी महत्वपूर्ण : प्राचार्या

rktvnews

Leave a Comment