
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 फरवरी।कोईलवर प्रखंड के कायमनगर स्थित स्थित कमला विद्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर विद्यालय के बच्चों द्वारा भव्य साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक रितेश कुमार सिंह एवं प्राचार्य कुंदन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में डे-नाइट अर्थ प्रोजेक्ट, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, Chandrayaan-3 लॉन्चिंग मॉडल, ट्रैफिक लाइट प्रोजेक्ट, मैथ सिटी प्रोजेक्ट के साथ-साथ India Gate तथा Ram Mandir Ayodhya के सुंदर चित्र भी प्रस्तुत किए गए।
सबसे आकर्षक और सराहनीय मॉडल हाइड्रोलिक ब्रिज रहा, जो Howrah Bridge से प्रेरित था।यह मॉडल विशेष ध्यान आकर्षित किया।निदेशक रितेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कमला विद्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक ज्ञान भी दिया जाता है।विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा हैं।
