RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

मध्यप्रदेश:उज्जैन:कलेक्टर द्वारा विभिन्नन मामलों में की गई जनसुनवाई।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश) 05 नवम्बर । कलेक्टर नीरजकुमार सिंह ने जनसुनवाई करते हुए प्राप्त प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निराकरण करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए।
जनसुनवाई में नारायणपुरा निवासी कमला बाई ने आवेदन दिया कि उनके स्वामित्व का मकान अत्यधिक क्षतिग्रस्त है और किसी भी समय गिर सकता है। उनके द्वारा नगर पालिक निगम में कई बार मकान गिराए जाने के लिए आवेदन दिए गए हैं परन्तु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इस पर नगर पालिक निगम के झोनल अधिकारी को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए।
नागदा निवासी अंकित परमार ने आवेदन दिया कि पुराने नागदा में उनकी पैतृक जमीन पर गांव के कुछ दबंग लोगों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है। विरोध करने पर उन्हें अनावेदक के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस पर तहसीलदार नागदा को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
झारड़ा निवासी हेमूबाई ने आवेदन दिया कि उनके द्वारा अपने स्वामित्व की भूमि पर भवन का निर्माण किया जा रहा है, परन्तु उनके पड़ोस में रहने वाले लोगों के द्वारा निर्माण को अवरुद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया जा रहा है। इस पर पुलिस अधीक्षक को कार्यवाही हेतु कलेक्टर द्वारा लिखा गया है।
ग्राम बोरखेड़ी तहसील झारड़ा निवासी जगदीश पिता बाबूसिंह ने आवेदन दिया कि गांव में स्थित शासकीय गोचर की भूमि पर कुछ बदंग लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर अवैध रुप से भवन निर्माण किया जा रहा है। इस पर तहसीलदार झारड़ा को प्रकरण की जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
उज्जैन निवासी रेखा गुप्ता ने आवेदन दिया कि उन्होंने एक निजी होम फायनेंस कम्पनी से कुछ समय पहले ऋण लिया था जिसकी समय-समय पर उनके द्वारा किश्त जमा की गई है। परन्तु संस्थान के द्वारा उनकी बकाया राशि में हेराफेरी कर राशि को अधिक बताया जा रहा है। इस पर एल.डी.एम. को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

Related posts

दुमका:सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों हेतु प्रेरणात्मक सत्र का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स 2022 में पुरुषों की ऊंची कूद की टी63 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मरियप्पन थंगावेलु को बधाई दी।

rktvnews

मोदी सरकार की तबाही व बर्बादी के  विरुद्ध महागठबंधन का एक दिवसीय धरना।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून:शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में विद्यालय परिवहन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:बिहार बजट 2026–27 पर विभू जैन का बयान, बजट को बताया जनहितकारी।

rktvnews

Leave a Comment