RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

झारखण्ड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिवासी छात्रावास, गिरिडीह के छात्रों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

जब तक मैं हूं आदिवासी समाज को कुछ नहीं होगा,आदिवासियों के शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए तत्पर है हमारी सरकार!आदिवासियों के लिए विशेष स्थान होना चाहिए:हेमन्त सोरेन

गिरिडीह/झारखण्ड 05 दिसंबर।आदिवासी छात्रावास गिरिडीह में मल्टीपर्पस हॉल, पुस्तकालय, छात्रावास की चारदीवारी कार्य तथा छात्रावास में रसोईया की व्यवस्था का प्रयास जल्द किया जाएगा। गिरिडीह कॉलेज में पीजी की पढ़ाई जल्द शुरू हो, इसके लिए कार्ययोजना जल्द तैयार की जाएगी। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को कही। मुख्यमंत्री सोमवार को आदिवासी छात्रावास गिरिडीह में छात्रों के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए आगे बढ़ रही है। यहां के लोग सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से कैसे सशक्त हों, इसके लिए सरकार तत्परता के साथ कार्य कर रही है। इस राज्य को हमसभी लोग मिलकर जुलकर विकास की राह में तेज गति से आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक मैं हूं, आदिवासी समाज का कुछ भी अहित नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी संस्कृति का संरक्षण जरूरी है। यहां के धार्मिक स्थल जाहेर थान की घेराबंदी का कार्य होगा। इस देश में आदिवासियों का विशेष स्थान होना चाहिए।
इस अवसर मंत्री बेबी देवी, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक डॉ. सरफराज अहमद, जिला परिषद सदस्य हेंगा मुनि मुर्मू एवं अन्य मौजूद थे।

Related posts

बिहार सरकार की मंत्री परिषद की बैठक संपन्न!कुल 12 एजेंडों पर लिए गए निर्णय।

rktvnews

छत्तीसगढ़: रायपुर : जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कांकेर जिले की मासुलपानी पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर मिला द्वितीय पुरस्कार।

rktvnews

चतरा जिला प्रशासन की पहल — ‘जीवन तरंगिनी’ एम्बुलेंस सेवा अब किसी भी आपात स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं।

rktvnews

बंगाली सिनेमा जनता की मांग पर विंडोज प्रोडक्शन की फिल्म बोहुरुपी देशभर में हुई रिलीज।

rktvnews

चतरा:रामनवमी पर्व को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरिया के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध सघन छापामारी।

rktvnews

मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:जयपुर में 36 हजार किलो से अधिक मसाले सीज।

rktvnews

Leave a Comment