RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

उज्जैन:कलेक्टर एसपी ने कालभैरव मंदिर का किया निरीक्षण।

श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश।

RKTVNEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)25 जून।जिले के सुप्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने मंगलवार सुबह मंदिर का निरीक्षण किया। कलेक्टर एसपी ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं के आगमन निर्गमन, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने स्मार्ट सिटी को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के प्रवेश मार्ग के आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित समतलीकरण किया जाए। लेवलिंग का काम तेजी से पूर्ण कराया जाएं। श्रद्धालु के चलने के लिए मैट बिछाई जाए और वर्षा को ध्यान में रखते हुए वाटरप्रूफ टेंट भी लगाएं। मंदिर में पर्याप्त रोशनी के लिए नगर निगम द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाई जाएं। मंदिर परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। लोक निर्माण विभाग द्वारा आवश्यक बैरिकेडिंग कराई जाए।
इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने कालभैरव मंदिर के लिए प्रस्तावित मास्टर प्लान का भी अवलोकन किया। जिसमें वर्तमान में प्रगतिरत 5 करोड़ की लागत से शेड रेलिंग एवं अन्य कार्य की जानकारी ली। साथ ही सिंहस्थ 2028 की दृष्टिगत 50 करोड़ की लागत से प्रस्तावित मंदिर का कायाकल्प, मंदिर दर्शन के लिए रूट डायवर्सन , घाट निर्माण, पार्किंग, फूड प्लाजा, दर्शन व्यवस्था , पेयजल आदि कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम एल एन गर्ग, अधीक्षण यंत्री स्मार्ट सिटी नीरज पांडे ,उपायुक्त नगर निगम कृतिका भीमावत, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, तहसीलदार आर एस पाटीदार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

Related posts

Netflix की फिल्म “दो पत्ती” की मुख्य किरदार प्रसिद्ध अभिनेत्री कृति सेनन और लेखिका कनिका ढिल्लन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात।

rktvnews

भारतीय उपभोक्ताओं के लिए रिलायंस ने पेश की नई एनर्जी ड्रिंक “रसकिक ग्लूको एनर्जी”।

rktvnews

उज्जैन:नामांतरण के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण कराएं,कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने दिए निर्देश।

rktvnews

भरतपुर में ‘राइजिंग राजस्थान’ इन्वेस्टर मीट के तहत उद्यमियों से संवाद कार्यक्रम।

rktvnews

जापान ने शहरी परिवहन, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में चार परियोजनाओं के लिए भारत को आधिकारिक विकास सहायता देने का वादा किया है।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने लोहिया पथ चक्र के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण!समय सीमा के अंदर कार्यों के पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment