RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिम चंपारण:जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें : जिला पदाधिकारी

सोमवारीय बैठक में धान अधिप्राप्ति, आईसीडीएस, जीविका सहित अन्य विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)05 जनवरी।जिला पदाधिकारी, तरनजोत सिंह ने निर्देश दिया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित एवं प्रभावी संचालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सभी सहायता, पोषण आहार एवं अन्य सुविधाएं नियत समय पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ लक्षित वर्ग तक पहुंच सके।
जिला पदाधिकारी समाहरणालय सभागार में आयोजित सोमवारीय बैठक में डीपीओ आईसीडीएस को संबोधित करते हुए यह निर्देश दे रहे थे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली सहित अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध होनी चाहिए। जिन केंद्रों पर सुविधाओं का अभाव है, वहां शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति से संबंधित कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों से समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से धान की खरीद सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिप्राप्ति केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए।
इसके अतिरिक्त बैठक में जीविका, एफसीआई, विधि शाखा सहित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारीअनिल कुमार सिन्हा, निदेशक डीआरडीए अरूण प्रकाश सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:भोजपाल साहित्य संस्थान भोपाल अंतर्गत व्यंग्य भोजपाल की व्यंग्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

मची फाग देखो अवध महल में, सिया जी के संग में ना।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया विमान के दुर्घटना स्थल का दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर:अशरफ अंसारी के विधान परिषद नामांकन के बाद जिलाध्यक्ष ने दी बधाई।

rktvnews

भाजपा भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने विधि प्रकोष्ठ के संयोजक और अन्य कार्यक्रमों हेतु चयनित लोगो के नामों की घोषणा की।

rktvnews

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ,मोतिहारी द्वारा ऐतिहासिक धरोहर केसरिया बौद्ध स्तूप के समीप टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर एवं बौद्ध प्रतिमूर्तियों के निर्माण हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया ।

rktvnews

Leave a Comment