RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने की सीमांकन सप्ताह की समीक्षा।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)25 जून।कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीमांकन सप्ताह की तहसीलवार समीक्षा कर प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमांकन सप्ताह अंतर्गत प्रगति संतोषजनक नहीं हैं। सभी तहसीलदार अपने यहां सीमांकन के शेष लंबित प्रकरणों का भी निराकरण सुनिश्चित कराएं। संबंधित एसडीएम इसकी मॉनिटरिंग करें। उन्होंने तहसील खाचरोद और झारडा को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
स्वामित्व योजना के प्रकरणों की भी कलेक्टर श्री सिंह ने विस्तार से समीक्षा कर ग्राउंड ट्रूथिंग और आरओआर एंट्री के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही योजनान्तर्गत अंतिम प्रकाशन की फाइल भू अभिलेख कार्यालय प्रेषित की जाएं।बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना, अपर कलेक्टर महेंद्र कवचे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। सभी एसडीएम , तहसीलदार , जनपद सीईओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।

Related posts

रोहतास:जिला पदाधिकारी रोहतास नवीन कुमार ने” शिक्षा संवाद” कार्यक्रम को किया संबोधित।

rktvnews

काशी तमिल संगमम चरण II के शिक्षक समूह ने घाटों, सुब्रह्मण्य भारती के आवास और कांची मठ का दौरा किया।

rktvnews

बक्सर:बिहार दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा “रन फॉर फिट बक्सर “बक्सर मैराथन” का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जैक 10वीं बोर्ड व इंटर की परीक्षा 3 से 23 फरवरी तक, जिले के 39643 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

rktvnews

राजमहल: कांग्रेस प्रदेश सचिव ग्राम चौपाल में हुए शामिल।

rktvnews

बागपत:पोषण समिति की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश, बच्चों व माताओं के स्वास्थ्य सुधार पर जोर।

rktvnews

Leave a Comment