RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक व्यक्त किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 21 अप्रैल।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने उन्हें करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस का प्रतीक बताया।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“पोप फ्रांसिस के निधन से अत्‍यधिक दुखी हूं। दुख और स्मरण की इस घड़ी में, मैं वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्‍यक्‍त करता हूं। पोप फ्रांसिस को दुनिया भर के लाखों लोग करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में हमेशा याद रखेंगे। उन्‍होंने अल्‍पायु से ही प्रभु ईसा के आदर्शों को साकार करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया। उन्होंने गरीबों और वंचितों की लगन से सेवा की। जो लोग पीड़ित थे, उनके लिए उन्होंने आशा की भावना जगाई।
मैं उनके साथ हुई मुलाकातों को याद करता हूं और समावेशी तथा सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से बहुत प्रेरित हुआ हूं। भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

Related posts

भोजपुर : रेशमी व विष्णु शंकर ने किया नाम रौशन।

rktvnews

पटना:आपदाओं से लड़ने को नई पीढ़ी हो रही तैयार।

rktvnews

दूरसंचार विभाग अपनी तरह की पहली पहल के तहत “टेलीकॉम डिज़ाइन सहयोग स्प्रिंट” से जुड़े 15 स्टार्ट-अप और शिक्षा जगत को एक मंच पर लाया।

rktvnews

प्रशाखा पदाधिकारी भरत कुमार हुए सेवानिवृत्त, उपायुक्त समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों ने सम्मानित कर दी विदाई।

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय किसान महासभा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

rktvnews

चेकपोस्ट के समीप वाहनों का विशेष जाँच अभियान चलाया गया।

rktvnews

Leave a Comment