मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान एवं गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वाधान में किया गया आयोजन।
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जनवरी।आज स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान एवं गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय डॉक्टर पीसी निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की प्रबंध निदेशिका मालती गुप्ता, सचिव सह साइबर क्राइम विशेषज्ञ सत्य प्रकाश, निदेशक विकास कुमार, गायत्री परिवार के निशांत जी, पर्यावरण प्रेमी आनंद कुमार भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विभु जैन , जिला महामंत्री आदित्य सिंह, प्रियांशु, उमंग , चंचल अग्रवाल के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के निशांत जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए स्वस्थ युवा सबल राष्ट्र, शिक्षित युवा समृद्ध राष्ट्र के सूत्रों को बताया। आगे उन्होंने बताया कि ज्ञान और योग के माध्यम से हम स्वस्थ शरीर और स्वच्छ मन से स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो का पालन करते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचना है। उनके द्वारा स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत बनाने के संकल्प का शुभारंभ किया गया।
स्वामी जी के जीवन पर भाषण प्रतियोगिता में सेजल कुमारी, अंबिका श्रीवास्तव, निहारिका ,जूली ,सोफिया को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कुशल युवा कार्यक्रम एवं महिला बाल विकास निगम से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सैकड़ों छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र, शील्ड एवं मोमेंटो भी प्रदान किया गया एवं प्रशिक्षण में 100% अटेंडेंस प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स में शगुफ्ता, खुशी, आदित्य, रोहित, राहुल, प्रियंका, रितेश, ईशा भारती, मधु ,रोहिणी, अफसाना, बलिराम, दिव्यांशु राज, जानवी, काजल, कामिनी, युवांक, नेहा, प्राची,प्रतिभा,रागिनी को प्रमाण-पत्र, शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस युवा दिवस पर कंप्यूटर के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ट्रांसजेंडर राजू दास को सम्मानित किया गया, जो कंप्यूटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्वयं का कंप्यूटर संबंधित रोजगार शुरू करना चाहते हैं।
भोजपुर न्यूज की लिटिल स्टार आर्य और आर्यिका को बेस्ट न्यूज ऐंकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन विभु जैन के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक, वैभव, अर्पिता, दुर्गा, रोहित, प्रमोद, मृगांशी, शांभवी, अरिहंत, आशा, अमन, राहुल, अनस, रोहित ,इत्यादि का भरपूर सहयोग रहा।

