RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

RKTV NEWS/ दरभंगा(बिहार )25 जून। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण संबंधी मामलों के निष्पादन के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने सोमवार को बैंक अधिकारियों के साथ बैठक किया।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 13 जुलाई 2024 को दरभंगा, बेनीपुर तथा बिरौल न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिले भर के सभी बैंकों के ऋण संबंधी मामलों का निपटारा किया जाएगा।
पूर्व के बैठक में अधिक से अधिक मामलों में प्रि-काउंसलिंग करने को कहा गया था। परंतु बैंकों से प्राप्त रिपोर्ट संतोषजनक नहीं है,अधिक से अधिक मामलों में प्रि-काउंसलिंग करना है, तत्परता से नोटिस जारी करें,अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करायें।
उन्होंने कहा कि लोगों को लोक अदालत में ऋण भुगतान के फायदे बतायें। अन्य दिनों की अपेक्षा लोक अदालत में ऋण भुगतान का सुनहरा अवसर दें।
बैठक में विभिन्न बैंकों के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

दुमका:जिले की विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए कई आवश्यक निर्देश।

rktvnews

दुमका:नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:मतदाता जारूकता को लेकर जीविका दीदियों, आई.सी.डी.एस एवं स्वीप दूतों द्वारा चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने के लिए अनुदान जारी करने की योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

कांग्रेस की पूर्व विधायक पारुल साहू ने भाजपा की ग्रहण की सदस्यता।

rktvnews

भोजपुर: जिले में स्वीप कोषांग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment