RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन को चार विकेट से हराया।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 दिसंबर।भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब बनाम उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन के बीच मैच प्रातः 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में शुरू हुआ |टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन की पूरी टीम मात्र 138 रन बनाकर 26 ओवर में ऑल आउट हो गई |उमेश क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद आरीफ ने सर्वाधिक 58 रन, अंकित ने 13 रन, रितिक ने 13 रनों का योगदान किया |अतिरिक्त रनों की संख्या 31 रही| राइजिंग स्टार की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमृत सिंह ने सर्वाधिक तीन विकेट, अमित तथा आतिश ने दो-दो विकेट, प्रियांशु ,आकाश और रिशु को एक-एक विकेट मिला |
138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने 6 विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को हासिल कर लिया| राइजिंग स्टार की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए गोविंद नारायण ने 29 रन ,आतिश यादव ने 25 रन ,अमित सिंह ने सर्वाधिक 41 रनों का योगदान किया |उमेश क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पीयूष एवं मोहम्मद आरीफ को दो-दो विकेट तथा चिराग को एक विकेट मिला |इस प्रकार राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने यह मैच चार विकेट से जीत लिया |आज के मैच के निर्णायक युवराज एवं अंकुर थे ,स्कोरिंग सनी ने की| मैच के दौरान लीग संयोजक आकाश कुमार ,कुमार विजय सीनियर खिलाड़ी अभिषेक रंजन, जितेंद्र यादव उपस्थित थे| कल का मैच जूनियर डिवीजन में अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू बनाम हाईटेक क्रिकेट क्लब के बीच प्रातः 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में होगा |इसकी जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी|

Related posts

दरभंगा:जिलाधिकारी आवसीय कार्यालय में फ़हराया तिरंगा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 21-22 मई को केरल का दौरा करेंगे।

rktvnews

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में प्रवेश के लिए 12 जुलाई से टेस्ट शुरू, 15 जुलाई तक पंजीयन भी जारी।

rktvnews

आर के सिंह को हर जाति वर्ग का मिल रहा अपार समर्थन : अधिवक्ता तारकेश्वर ठाकुर

rktvnews

वैशाली:जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ किया संवाद, फार्मर रजिस्ट्री पर हुई विस्तृत चर्चा।

rktvnews

गणतंत्र @75 : कुछ इशारे!

rktvnews

Leave a Comment