RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:बस्तियों और झुग्गी झोपड़ियों में अगलगी घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता व बचाव कार्यों पर हुई चर्चा।

 बिहार अग्निशमन सेवा, एचपीसीएल, आइ.ओ.सी.एल, नगर-निगमों, और अन्य हितधारकों के साथ बैठक का आयोजन।

RKTVNEWS/पटना(बिहार )19 जून।झुग्गी झोपड़ियों में अगलगी से बचाव के मद्देनजर, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सभाकक्ष में बुधवार को उपाध्यक्ष डॉ. उदयकांत की अध्यक्षता में और सदस्य पारसनाथ राय एवं सदस्य मनीष कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में झुग्गी झोपड़ियों में अगलगी के मुख्य कारणों एवं उनके बचाव हेतु विभिन्न हितधारकों के साथ समन्वित प्रयास पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में विद्युत अभियंताओं द्वारा निर्धारित समय सीमा में बस्तियों में खुले बिजली के तारों का निरीक्षण और उनका प्रतिस्थापन, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत बस्तियों में उपयोग में लाए जाने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की पुरानी पाइप्स और रेगुलेटर नाब की जाँच एवं बदलाव, बस्तियों में आवश्यकता अनुसार फायर हायड्रेंट्स लगाने एवं फायर बॉल का वितरण और उपयोग हेतु विभिन्न हितधारकों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की चर्चा हुई।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. उदयकांत ने बस्तियों में अगलगी के जोखिमों को चिह्नित करके संबंधित हितधारकों के साथ शमन के उपायों पर निदेश दिया। उन्होंने आपदा प्रवण बस्तियों में फायर बॉल और ड्राइ ट्रान्सफ़ॉर्मर लगाने पर बल दिया। साथ ही प्रत्येक माह में बस्तियों को अग्नि सुरक्षा और बचाव के लिए एक बैठक करने का निर्णय लिया गया। सदस्य पी एन राय ने बस्तियों में गैस सिलेंडर की सुरक्षा और समुदाय के क्षमतावर्धन पर कार्य करते हुए लोगों को सुरक्षा की बात कही। डीजी फायर शोभा आहोटकर ने बिहार अग्निशामन सेवा के माध्यम से बस्तियों में जनजागरूकता कार्यक्रमों और अन्य सुरक्षा संबंधी उपायों के कार्यान्वयन के बारे में जानकारी प्रदान की। इस संबंध में विभिन्न हितधारकों के साथ 21 जून को विस्तृत रूप से चर्चा करने एवं आगामी कार्यक्रम तैयार करने हेतु बैठक आहूत की गई है। इस बैठक में डीजी फायर शोभा आहोटकर, उपनगर आयुक्त पटना सुजीत कुमार, डीआईजी फायर एम.के. चौधरी, डीजीएम, आइ.ओ.सी.एल. विनीत सेठ, जीएम, एचपीसीएल. एम.के. सिंह, युगांतर के कार्यकारी निदेशक संजय पांडेय और प्राधिकरण के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्राधिकरण के वरीय सलाहकार डॉ. जीवन कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कुन्दन कौशल द्वारा किया गया।

Related posts

बक्सर: डीएम ने किया सदर अस्पताल में जीविका दीदी की लॉन्ड्री का शुभारंभ।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने रोपे पीपल, कदम्ब और खिरनी के पौधे।

rktvnews

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने की गोवर्धन पर गौ पूजा।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार प्रदान किये।

rktvnews

रामगढ़:कमर्शियल सिलेंडर आपूर्ति को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार मतदाता सूचना पर्ची का किया रहा वितरण, सभी मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर मतदान के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित।

rktvnews

Leave a Comment