RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएसआर सेल, सारण पुस्तकालय और सारण गुरु से संबंधित बैठक।

RKTVNEWS/सारण ( छपरा)08 अगस्त।जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आज सीएसआर सेल, सारण पुस्तकालय एवं सारण गुरु अभियान को लेकर बैठक की गई।
सीएसआर सेल के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि इसे और भी प्रभावी स्वरूप देने की आवश्यकता है, इसलिये इसका पुनगर्ठन किया जायेगा।
हर बैंक सीएसआर सेल का सदस्य होता है, हर उद्यमी भी सीएसआर सेल का सदस्य होता है। डीएम, डीडीसी सहित कई वरीय पदाधिकारी सदस्य होंगे। बैंक के मैनेजर, आईओसीएल, पावर ग्रिड कंपनी के प्रतिनिधि भी इसमें सदस्य होंगे।
सीएसआर सेल का कॉर्पस शिक्षा से संबंधित अलग अलग विशेष कार्यों में इस्तेमाल होगा मसलन पब्लिक लाइब्रेरी, सारण गुरु आदि। इस पैसे का उपयोग केवल शिक्षा के विकास के लिए ही किया जाएगा, किसी और गतिविधि के लिए नहीं।
सारण पुस्तकालय का संचालन भी सीएसआर निधि से ही किया जा रहा है और आगे भी होता रहेगा। पुस्तकालय में हर दिन एक हिंदी और एक अंग्रेजी का अखबार नियमित रूप से आएगा। इसके अलावा मैगजीन भी मंगवाए जाएंगे जो प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं को तैयारी में मदद करेगी। सारण पुस्तकालय बनाने में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का अहम योगदान रहा है।
इसके अलावा पुस्तकालय के बाहर एक क्यूआर कोड होगा जिसमें छात्र-छात्राएं पचास रुपए फीस जमा कर सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई अन्य व्यक्ति भी डोनेट करना चाहे तो कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह जरूरी है कि समाज के सक्षम लोग एवं संस्थान युवाओं की पढ़ाई लिखाई में सहयोग कर अपना योगदान दें। एक दिन जब कोई छात्र सारण पुस्तकालय से तैयारी करके सफल होकर निकलेगा तो ये खर्च करना सफल माना जाएगा। पुस्तकालय एक जीवंत संस्थान है, नई किताबें आती रहनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सारण गुरु के सदस्य के रुप मे होंगे सेवानिवृत शिक्षक, प्रधानाध्यापक, ज़िला के जानेमाने पत्रकारों को भी शामिल किया जायेगा।
डीएम स्तर की निगरानी समिति प्रतिवर्ष सारण गुरु के कामकाज की जांच करेगी। ज़िला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी पदेन समिति के सदस्य होंगे।

Related posts

दुमका:खेलो इंडिया अस्मिता बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26

rktvnews

गढ़वा:मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन।

rktvnews

नारनौल:सामान्य पर्यवेक्षक आर. गजलक्ष्मी ने ली भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के तीनों जिलों के अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

वाइस एडमिरल बी शिवकुमार, एवीएसएम, वीएसएम ने युद्धपोत उत्पादन और खरीद नियंत्रक के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त अभ्यर्थियो को दिया नियुक्तिपत्र।

rktvnews

रामगढ़:आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर स्वीप कोषांग व बूथ अवेयरनेस कमेटी की हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment