RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

डाकघर अधिनियम 2023 आज से लागू।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 18 जून।डाकघर विधेयक, 2023″ 10.08.2023 को राज्यसभा में पेश किया गया था और 04.12.2023 को राज्यसभा ने इसे पारित किया था। इसके बाद विधेयक पर लोकसभा द्वारा 13.12.2023 और 18.12.2023 को विचार किया गया और पारित किया गया।

“डाकघर अधिनियम, 2023” को 24 दिसंबर 2023 को भारत के माननीय राष्ट्रपति की सहमति प्राप्त हुई और इसे सामान्य जानकारी के लिए विधि और न्याय मंत्रालय (विधायी विभाग) द्वारा 24 दिसंबर 2023 को भारत के राजपत्र, असाधारण, भाग II, खंड 1 में प्रकाशित किया गया था।

इस अधिनियम का उद्देश्य अंतिम मील तक नागरिक केन्द्रित सेवाओं, बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने के लिए एक सरल विधायी ढांचा तैयार करना है।

यह अधिनियम व्यापार करने में आसानी और जीवन को आसान बनाने के लिए पत्रों के संग्रह, प्रोसेसिंग और वितरण के विशेष विशेषाधिकार जैसे प्रावधानों को समाप्त करता है।

अधिनियम में कोई दंडनीय प्रावधान नहीं किए गए हैं।

यह वस्तुओं, पहचानकर्ताओं और पोस्टकोड के उपयोग के बारे में निर्धारित मानकों के लिए प्रारूप उपलब्ध करता है।
“डाकघर अधिनियम, 2023” अधिसूचना सं 1/2023-सीमा शुल्क, दिनांक 10-11-2010 एस.ओ. 2352€ दिनांक 17 जून, 2024, 18 जून, 2024 से प्रभावी होता है और भारतीय डाकघर अधिनियम, 1898 को निरस्त करता है।

Related posts

गोपालगंज:सभी प्रधान सहायको के साथ समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

पश्चिम चम्पारण में राजस्व महाभियान की सफलता के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 सितंबर 24

rktvnews

मुख्यमंत्री का डुंगरपुर दौरा- राजस्थान का चहुंमुखी विकास हमारा ध्येय: मुख्यमंत्री

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के लिए आवासीय परियोजनाओं एवं अन्य विषयों पर रियल एस्टेट इन्वेस्टर के साथ बैठक की।

rktvnews

गढ़वा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ, विकास व जनसेवा का संकल्प।

rktvnews

Leave a Comment