RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) व शहरी गरीब मोर्चा आरा नगर द्वारा मांगो के समर्थन में दिया गया धरना।

RKTV NEWS/ अनिल सिंह 27 अप्रैल।आज अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा( खेग्रामस)व शहरी गरीब मोर्चा के देशव्यापी आह्वान के तहत हर प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के तहत आरा प्रखंड कार्यालय पर एक एक दिवसीय धरना दिया गया!धरना की अध्यक्षता खेग्रामस नेता कामता प्रसाद व संचालन भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!यह धरना सभी भूमिहीनों जो जहां बसे हैं का मुकम्मल सर्वे के आधार पर नया वास-आवास कानून बनाने,मनरेगा मजदूरी बढ़ाने की मांग के अनुसार काम और समय पर मजदूरी का भुगतान करने,सभी निरस्त जॉब कार्ड जिंदा करने,वृद्धावस्था व विधवा पेंशन 3000 ₹ प्रति माह करने,200 यूनिट बिजली फ्री के साथ बकाया बिल माफ करने,
शराबबंदी कानून के तहत जेलों में बंद सभी उत्पीड़ित गरीबों को रिहा करने,भदासी (अरवल) कांड के टाडा बंदिओं की अविलंब रिहाई करने,शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू करने,शहर में नल-जल योजना के तहत सभी वार्डों में पानी की व्यवस्था करने,नल-जल योजना का आरा मुफ्फसिल व शहरी क्षेत्र सभी में भारी अनियमितता की जांच करने,सभी गरीबों का राशन कार्ड बनाने की गारंटी करने,आरा शहर में अतिक्रमण के नाम गरीबों को उजाड़ना बंद करने एवं उजाड़ने से पहले उन्हें वैकल्पिक बसाने की गारंटी करने आदि मांगों को लेकर धरना दिया गया!धरना में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,क्यामुद्दीन अंसारी,शब्बीर कुमार,जिला कमेटी सदस्य गोपाल प्रसाद,अमित बंटी,विकास कुमार राजेंद्र यादव,शोभा मंडल,दीना जी,कलावती देवी,हरेराम सिंह,जनार्दन गौंड,रामनिवास बिंद,मोहन बिंद,भोरिक बिंद,कमलेश बिंद,संतोष यादव,रौशन कुशवाहा,रामाशंकर प्रसाद,रमीता देवी,पुष्पा देवी शामिल थे!

Related posts

CAPFIMS को AIIMS, नई दिल्ली के एक परिसर के रूप में चलाने के लिए CAPFIMS और AIIMS के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (MoA) पर हस्ताक्षर।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरोह को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोपाल:आदि उत्सव जनजातीय गौरव, संस्कृति और उद्यमिता का है अदभुत संगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दिव्य कला मेले का उद्घाटन दिव्यांगजनों के उत्पादों की ब्रांडिंग कर उनके हुनर को प्रोत्साहन दिया जाए -राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर:राज्य सभा चुनाव मे सभी एनडीए प्रत्याशीयो की जीत पर बड़हरा विधायक ने कार्यकताओं संग मनाई खुशियां।

rktvnews

भोजपुर:कैडेट्स को आपात स्थिति से निपटने हेतु दी गई ट्रेनिंग।

rktvnews

Leave a Comment