RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर औंधे मुँह गिरे जिला पार्षद व उनके समर्थक पंचायत समिति सदस्य।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 जनवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख ने बाजी मार ली। शाहपुर प्रखंड प्रमुख गीता देवी और उप प्रमुख संगीता देवी के विरुद्ध लाया गया  अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। इस तरह प्रखंड प्रमुख गीता देवी और उप प्रमुख संगीता देवी की कुर्सी बरकरार रह गई। अविश्वास प्रस्ताव पर आज चर्चा हेतू प्रशासन मुस्तैद था। प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर निर्धारित समय पर बैठक शुरू हुई। बैठक में प्रखंड प्रमुख गीता देवी को छोड़कर कोई भी सदस्य उपस्थित नहीं हुआ।। आलम यह था कि प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के विरुद्ध  अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पंचायत समिति सदस्य भी बैठक में उपस्थित नहीं हुए। और इस तरह अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया। बताया जाता है कि प्रखंड प्रमुख गीता देवी के पति पुतुल साह उर्फ गेल्हा साह की जदयू नेता एवं जिला पार्षद गंगाधर पांडे के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो गई। जबकि दोनों एक ही गाॅव करजा के रहने वाले हैं। जदयू नेता तथा जिला पार्षद गंगाधर पांडे गुरुघराना परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनके प्रति लोगों के बीच काफी श्रद्धा है। जदयू नेता तथा जिला पार्षद गंगाधर पांडे और प्रखंड प्रमुख गीता देवी के पति पुतुल साह उर्फ गेल्हा साह के बीच दूरियां बढ़ती गईं। इसी मामले में सेमरिया पंचायत की पंचायत समिति सदस्य बबीता देवी प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध सक्रिय थीं। उनके अविश्वास प्रस्ताव डालने के पहले ही प्रमुख गुट के लोगों ने ही प्रमुख और उप प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव डाल दिया। जिसके लिए 12 जनवरी को तिथि मुकर्रर कर दी गई। अविश्वास प्रस्ताव डालने वाले पंचायत समिति सदस्य ही बैठक में नहीं आये। बैठक में प्रखंड प्रमुख को छोड़कर कोई भी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित नहीं हुआ। और इस तरह और अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिर गया।
इस मामले में प्रमुख गीता देवी और उप प्रमुख संगीता देवी को विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी, उप प्रमुख संगीता देवी के ससुर शिवाजीत मिश्रा उर्फ पहलवान जी, ईश्वरपुरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह उर्फ बुआ सिंह, पूर्व उप प्रमुख तथा हरिहरपुर  के पंचायत समिति सदस्य संतोष पासवान, सरना पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मंटू सिंह, मुन्ना ठाकुर का वरदहस्त प्राप्त था।

Related posts

राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट  की रोक से कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त।

rktvnews

भोजपुर:मंडल दिवस पर सामाजिक न्याय और आरक्षण की लड़ाई के नायकों को किया गया याद।

rktvnews

गढ़वा: उपायुक्त ने किया “आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने विद्युत एवं पीएचईडी विभाग के पदाधिकारियों संग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

राजस्थान:राजभवन में हुआ होलिका दहन, राज्यपाल ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।

rktvnews

जयपुर:प्रमुख शासन सचिव (वित्त) ने 181 संपर्क हेल्पलाइन कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment