RKTV NEWS/ नई दिल्ली 11 जून।निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया ने आज यहां आधिकारिक तौर पर उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया। पूर्व केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और राज्य मंत्री बीएल वर्मा की उपस्थिति में श्रीमती बंभानिया को गुलदस्ता भेंट किया।
बी.एल. वर्मा ने भी आज यहां उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर श्री गोयल और श्री जोशी ने श्रीमती बंभानिया की उपस्थिति में श्री वर्मा का स्वागत किया।
इस अवसर पर खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव संजीव चोपड़ा, उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
