शांति स्मृति शैक्षणिक न्यास के तत्वाधान में वितरित की गई राहत सामग्री।
संभावना स्कूल की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह एवं गोविंदा सिंह ने मझौंवा पासवान टोली में वितरित की राहत सामग्री।
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)06 सितंबर।शहर के मझौंवा स्थित पासवान टोली में रविवार को शांति स्मृति शैक्षणिक न्यास के तत्वाधान में बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर संभावना आवासीय उच्च विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह गोविंदा सिंह एवं आलोक अतुल्य ने 150 बाढ़ पीड़ितों के बीच चूड़ा, गुड़ और बिस्कुट का वितरण किया गया। मौके पर डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। जरूरत मंदों की सेवा कर जो सुकून मिलता है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोगों को मदद करने के लिए समाज के हर वर्ग के लोगों को आना चाहिए, ताकि उनका कुछ दुख दर्द हल्का हो सके, उन्होंने कहा कि शांति स्मृति शैक्षणिक न्यास द्वारा आगे भी इस तरह के कार्य किए जाएंगे। बता दें कि शांति स्मृति शैक्षणिक न्यास के तहत संभावना स्कूल का संचालन होता है। राहत सामग्री वितरण करने वालों में प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह, आलोक अतुल्य के अलावे गोविंद कुमार, विष्णु शंकर, हरेराम सिंह, जोगिंदर, बिजेंदर, ऋषिकेश सिंह एवं संभावना स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी शामिल थे।

