RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

अनुप्रिया पटेल ने रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 जून।अनुप्रिया पटेल ने आज 11 जून, 2024 को शास्त्री भवन में रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने देश की सेवा करने का अवसर देने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन में रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय 2047 तक नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में वे जल्द ही मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रगति की समीक्षा करेंगी, ताकि इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए अगले पांच वर्षों में “100 दिवसीय कार्य योजना” सहित विभिन्न पहलों की शुरूआत की जा सके।
इससे पहले, श्रीमती पटेल वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री (2021 से हाल ही तक) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री (2016-2019) का कार्यभार संभाल चुकी हैं। वह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, महिला सशक्तिकरण, ओबीसी कल्याण, सड़क परिवहन राजमार्ग और शिपिंग, रेलवे सम्मेलन, ऊर्जा जैसी विभिन्न संसदीय समितियों का भी हिस्सा रही हैं।

Related posts

भोजपुर:स्वतंत्रता दिवस को आप पार्टी ने शहीद सम्मान दिवस के रुप में मनाया।

rktvnews

महिला आरक्षण की दहलीज़ पर लोकतंत्र: अब दलों को जिम्मेदारी उठानी होगी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 12 जनवरी 24

rktvnews

इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के सेराज क़ुरैशी की बढ़ी ताक़त, धुर विरोधी कलीमुल हफ़ीज़ ने मिलाया हाथ।

rktvnews

वैशाली:“आमजन से मिलने का कार्यक्रम” वैशाली जिले के सभी कार्यालयों में लागू : जिलाधिकारी

rktvnews

सौ वर्ष पूरे करने वाले मैथिली और हिन्दी के एक मात्र साहित्यकार थे पं गोविन्द झा!निधन पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई शोक-सभा, पत्रकार अंजनी तिवारी को भी दी गई श्रद्धांजलि ।

rktvnews

Leave a Comment