RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

नारनौल:क्लब फुट से ग्रस्त बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित।

क्लब फुट से ग्रस्त बच्चों की जांच करते चिकित्सक।

शिविर में 10 क्लब फुट से ग्रस्त बच्चों की जांच।

RKTVNEWS/नारनौल(हरियाणा )07 जून। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जून माह को मनाए जा रहे क्लब फुट जागरूकता कार्यक्रम के तहत गति दिवस नागरिक अस्पताल में क्लब फुट बीमारी से ग्रस्त बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर में 10 क्लब फुट से ग्रस्त बच्चों की जांच की गई।
उप सिविल सर्जन (आरबीएसके) ने कहा कि क्लब फुट जागरूकता का लक्ष्य स्वस्थ कदम स्वस्थ जीवन पर आधारित है। क्लब फुट, जिसे ‘टैलिप्स इक्विनोवारस’ (टीईवी) भी कहा जाता है, एक दुर्लभ जन्म दोष है जो बच्चे के पैर को प्रभावित करता है और इसे अंदर की ओर मोड़ने का कारण बनता है। यह एक या दोनों पैरों को प्रभावित कर सकता है और बच्चों के लिए सामान्य रूप से चलना मुश्किल बना सकता है।
डीईआईसी मैनेजर ने बताया कि क्लब फुट क्लिनिक हर गुरुवार को नागरिक अस्पताल के डीईआईसी केंद्र में लगाया जाता है। इसमें अनुष्का फाउंडेशन की ओर से क्लब फुट से ग्रस्त बच्चों को निशुल्क जूते आदि प्रदान किए जाते हैं ताकि उपचार के बाद बच्चे सामान्य जीवन व्यक्तित कर सकें। ऐसे बच्चों के उपचार में लगभग 5 वर्ष तक का समय लग सकता है इसलिए परिजन हर गुरुवार ऐसे बच्चों को डीईआईसी केंद्र में लेकर आएं ताकि उनका इलाज पूर्ण हो सके।

Related posts

“पिथौरागढ़ किताब कौतिक” में आएंगे प्रतिष्ठित लेखक।

rktvnews

आयुक्त के आवासीय परिसर में आयुक्त के सचिव ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार से जुड़ी बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा,देशभक्ति और एकता का दिया संदेश।

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ईवीएम और वीवीपेट पर राष्ट्रव्यापी जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया।

rktvnews

वैशाली:गोरौल में शीघ्र खुलेगा डिग्री कॉलेज,शिक्षा विभाग की निरीक्षण टीम ने आज स्थलीय निरीक्षण के बाद दी अपनी अनुशंसा।

rktvnews

Leave a Comment