RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने सचिवालय में ली राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)27 नवंबर।सचिव, वित्त दिलीप जावलकर ने आज सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक ली। उन्होंने बैंकों से राज्य में ऋण जमा अनुपात को 60 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर काम करने के लिए कहा साथ ही उन्होंने स्वरोजगार संबंधित योजनाओं से सम्बंधित लंबित ऋण आवेदनों को भी तेजी से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
सचिव ने कहा कि जिन जनपदों में ऋण जमा अनुपात कम है, वहां अग्रणी जिला प्रबंधक विशेष रणनीति के साथ प्रयास करें। खासकर पर्वतीय जनपदों में होटल, पर्यटन, पावर प्रोजेक्ट्स की वित्तीय गतिविधियों को स्थानीय बैंकों से जोड़ने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिस जिले में इकाई संचालित हो रही है, उसकी वित्तीय गतिविधियां भी उसी जिले के बैंक से संचालित होनी चाहिए।
बैठक में स्वामित्व कार्ड के आधार पर ऋण प्रदान किए जाने के लिए बैंकों के स्तर से SOP जारी करने पर जोर दिया गया। सचिव ने आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अभियान में सरकारी विभागों को भी जोड़ने के निर्देश दिए।
उन्होंने बैंकों को निर्देश दिए कि वो भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत न्यायिक कार्यवाही में Online गवाही के लिए जिला मुख्यालय की शाखाओं में VC की सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
सचिव ने रोजगार सृजन ऋण योजनाओं में लंबित आवेदनों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि संबंधित बैंक प्राथमिकता के आधार पर आवेदनों का निस्तारण करें, इसी तरह MSME सेक्टर को भी प्राथमिकता पर वित्तीय सहायता प्रदान करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऋण आवंटन को भी प्राथमिकता में लिया जाए, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा ऋण उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जाए।
इस मौके पर अपर सचिव रंजना राजगुरु, हिमांशु खुराना, निवेदिता कुकरेती और अभिषेक रुहैला सहित बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

दुमका:न्याय तभी सार्थक है जब वह आम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए: मुख्य न्यायाधीश,तरलोक सिंह चौहान

rktvnews

गढ़वा: भारत सरकार के राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्या डॉ आशा लकड़ा पहुंची गढ़वा।

rktvnews

सन्त रविदास ने दिया सामाजिक सौहार्द, भाईचारे एवं एकता का संदेश – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

rktvnews

भोजपुर:रोटी चैरिटेबल ट्रस्ट ने बड़हरा के बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मुख्य न्यायाधिपति की शपथ दिलाई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 अप्रैल 24

rktvnews

Leave a Comment