RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:महिला संवाद में महिलाएं अपनी- अपनी आकांक्षाओं को कर रहीं सांझा।

RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार)13 मई।बिहार के गाँव –गाँव में आधारभूत संरचनाओं के क्रियान्वयन का आकलन करने एवं उन संरचनाओं एव योजनाओं से अछूते रहे गांवों को लाभ देने के उद्देश्य से गाँव की महिलाओं को एक जगह इकट्ठा करके उनसे ही राय-सलाह ली जा रही है l जिसे महिला संवाद नाम दिया गया है l महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं की इच्छाएं, आकांक्षाएं एवं मांग दर्ज की जा रही है l महिला संवाद का यह कार्यक्रम महिलाओं को अपने परिवार एवं गांव की समस्याओं और आकांक्षाओं को चिन्हित कर एवं उसका प्राथमिकता निर्धारित कर विकास की कार्य योजनाओं के सूत्रीकरण का एक बेहतरीन मंच है। जिले के सभी प्रखंडों में महिलाएं उत्साह से भाग लेते हुए मुखरता के साथ अपनी अपनी आकांक्षा महिला संवाद कार्यक्रम में सांझा कर रही हैं l महिला संवाद कार्यक्रम राज्य सरकार के दिशा-निर्देश में ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में जीविका से संबद्ध महिला ग्राम संगठनो द्वारा पिछले 18 अप्रैल से जारी है l
संवाद कार्यक्रम राज्य सरकार एवं महिलावों के बीच संवाद स्थापित करने में सरक्रार की योजनाओं पर आधारित दिखाई जाने वाली फिल्मे, लीफलेट एवं मुख्यमंत्री का संवाद कार्यक्रम को सफलता की ओर ले जा रहा है l
लखीसराय में भी महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की सशक्तिकरण की कहानियाँ एवं राज्यसरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुई महिलाओं एवं छात्राओं की दास्ताँ अब हर घर तक पहुँच रही है l कार्यक्रम के दौरान महिलाएं न केवल अपनी संघर्षों की दास्ताँ और सफलता की कहानियां साझा कर रही हैं, बल्कि वे इस मंच पर अपनी समस्याओं और आकांक्षाओं को भी मुखरता के साथ रख रही हैं। हर दिन 10 गाँवों में आयोजित किये जा रहे महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं अपनी संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानियों को सभी के समक्ष साझा कर रही हैं जो उपस्थित अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं भी सरकार द्वारा संचालित योजनओं से मिले लाभ एवं सुविधाओं के बारे में बता रही है और उच्च शिक्षा के अन्य योजनाओं एवं सुविधाओं की मांग कर रही हैं l
चानन प्रखंड के गौरी पंचायत की छात्र अंजलि कुमारी ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभ लेकर ही वो उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं l उन्होंने अपने पंचायत में डिग्री कॉलेज की मांग की हैं l चानन की ही सुलेखा देवी बताती हैं कि सडकों के किनारे प्रकाश की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए l प्रीति कुमारी ने गाँव में खेल मदन के साथ ही पार्क और व्यायामशाला की मांग की है l संवाद कार्यक्रम के माध्यम से महिलाएं , खेल मैदान, मध्य एवं उच्च विद्यालय, महाविद्यालय, सामूहिक शौचालय, वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी, लघु कुटीर उद्योग, रोजगार, पलायन पर रोक , सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाओं की मांग , बस पड़ाव आदि की मांग कर रही हैं l
महिला संवाद रथ पर सरकार की योजनाओं की सफलता पर आधारित्फिल्मे देखकर महिलाएं सरकार को सलाह भी दे रही हैं l वहीँ लीफलेट में उल्लेखित योजनओं को पढ़कर छात्राएं राज्य सरकार को धन्यवाद दे रही हैं एवं उच्च शिक्षा के लिए गाँव में सुविधा प्रदान करने की मांग कर रही हैं l मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पत्र भी महिलाओं के बीच वितरित किया जा रहा है l
कार्यक्रम में महिलाओं को जीविका, सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री साइकिल योजना समेत बिहार सरकार द्वारा संचालित 2 दर्जन से अधिक योजनाओं की जानकारी दी जा रही है l कार्यक्रम के अंत में महिलाएं एवं छात्राएं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं महिला अधिकारों की रक्षा समेत मुद्दों को लेकर संकल्प ले रही हैं l
लखीसराय जिला के सभी साथ प्रखंड में 545 जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है, जिसमें कुल 255 ग्राम संगठन में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है l जिसमे 64 हजार से अधिक महिलाओं एवं छात्राओं की सहभागिता रही है l
मंगलवार को लखीसराय सदर में वंदना ग्राम संगठन द्वारा बिलौरी गाँव में एवं सर्वोदय ग्राम संगठन द्वारा कछियाना गाँव में , रामगढ चौक में क्रांति ग्राम संगठन दवारा नोनगढ़ गाँव में एवं उजाला ग्राम संगठन दवारा तेतरहाट गाँव में , सूर्यगढ़ा में सत्यम ग्राम संगठन द्वारा सुर्यपुरा गाँव में एवं राधा ग्राम संगठन द्वारा कवादपुर गाँव में , हलसी में शक्तिशाली ग्राम संगठन द्वारा गेढुआ परसंदा गाँव में एवं अंजली ग्राम संगठन द्वारा सांड माफ़ गाँव में तथा चानन में ज्योति ग्राम संगठन द्वारा गोहरी एवं उपहार ग्राम संगठन द्वारा खुतुकपुर गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
बुधवार से बड़हिया प्रखंड में भी संस्कार जीविका महिला ग्राम संगाहन द्वारा खुटहा वेस्ट से महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा l

Related posts

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने जिनेवा में वर्ल्ड हेल्थ असेंबली के दौरान ग्लोबल फंड के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

rktvnews

आरा सांसद ने आपदा प्रबंधन विधेयक 24 का नही किया समर्थन,उठाए सवाल।

rktvnews

भोजपुर: जयराम राय बने राजद बड़हरा प्रखंड अध्यक्ष।

rktvnews

शराब की छापेमारी में गये थाने और उत्पाद विभाग की टीम पर हमला।

rktvnews

झारखंड:हेमंत सोरेन में हिम्मत ही नहीं है, जो जनता को हिसाब दे सकें : अमित शाह

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पूर्व स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित आवास पहुंचे,तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment