RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की 138वीं जयंती।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 अक्टूबर।भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की 138वीं जयंती 21 अक्टूबर को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय शहीद भवन, आरा में उत्साहपूर्वक मनाई गई।
अपने संबोधन में अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि “बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह जी केवल बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि आधुनिक बिहार के निर्माता थे। उन्होंने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शी नेतृत्व और निष्ठा से एक ऐसे बिहार की परिकल्पना की, जो शिक्षा, सामाजिक न्याय और औद्योगिक प्रगति के क्षेत्र में देश को दिशा देता रहा। राजनीति को जनसेवा का माध्यम माना और गरीब, वंचित तथा पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका सम्पूर्ण जीवन कांग्रेस की विचारधारा और गांधी-नेहरू मूल्यों का जीवंत उदाहरण है।”उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाएँ और बिहार को पुनः गौरवशाली दिशा में अग्रसर करें।”जयंती कार्यक्रम में सत्यप्रकाश राय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी प्रवक्ता भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी, घनश्याम उपाध्याय, बीरेंद्र मिश्रा, चंद्रमा सिंह, लुटावन राम चौरसिया, मनीष सिंह, पप्पू सिंह, शिवनारायण दुबे, श्रीकांत राय, लालबाबू गुप्ता सहित दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए अपना विचार प्रस्तुत किया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 14 मई 26

rktvnews

रायपुर : पुलिस के जवान ने पेश की मानवता की मिसाल : प्रसव पीड़ा के दर्द से तड़पती महिला को कांवर से उठाकर पहुंचाया अस्पताल।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक।

rktvnews

सत्या सेवा संस्थान द्वारा पौधारोपण! अभियान के तहत रोपे गए 501 पौधे।

rktvnews

आरा में साइबर थाने का उद्धघाटन!साइबर फ्रॉड करने वालों की अब खैर नहीं:एस पी प्रमोद कुमार यादव।

rktvnews

जयपुर:राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल बिज़नेस एक्सपो में मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में राजस्थान की क्षमता होगी प्रदर्शित।

rktvnews

Leave a Comment