RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:मतदान के दिन झड़प में घायल प्रतिनिधि का कुशलक्षेम लेने पहुंचे आरके सिंह,भाजपा ने बयान जारी कर की निंदा।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 जून। आरा लोकसभा में मतदान के दिन 01 जून को बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के बबुरा सेमरिया में सांसद प्रतिनिधि ई धीरेंद्र सिंह के साथ हुई झड़प में घायल सांसद प्रतिनिधि का कुशकछेम लेने आज एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह ने उनसे मुलाकात की इस दौरान उनके साथ विधानसभा परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह भी शामिल थे।उक्त घटना को लेकर भाजपा भोजपुर के मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि 01 जून मतदान के दिन बड़हरा विधानसभा के बबुरा सेमरा मे एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह के प्रतिनिधि एवं जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह पर 200 से अधिक संख्या मे माले समर्थक द्वारा जानलेवा हमला, पैगा मे एनडीए समर्थको को वोट देने से रोकने और उसका विरोध करने पर माले कार्यकताओ और समर्थको द्वारा मारपीट करना और उसके बाद गलत मुकदमा कर भाजपा समर्थको को फंसाने सहित पूरे भोजपुर जिला मे इंडी गठबंधन के कार्यकताओ द्वारा खुला तांडव करने पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सहित सभी नेताओं ने घटना की घोर निंदा की है और साथ ही प्रशासन से दोषियों पर कार्वाई करने की मांग की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि पूरे बिहार मे एनडीए गठबंधन की लहर थी और मतदाता पूरे उल्लास के साथ मतदान केन्द्र पर वोट देने निकले ,लेकिन इंडी गठबंधन के घटक दल खासकर राजद और माले जिनका इतिहास दहशत फैलाना और हिंसात्मक गतिविधि मे लिप्त रहना है उसी आदत के अनुसार वे लोग बूथ कैप्चर करना चाहते थे,लेकिन हमारे जांबाज नेक दिल और अनुशासित कार्यकताओ ने ऐसी घटनाओं के बारे मे जिलाधिकारी को भी समय समय पर सूचित किया। भाजपा की जीत से आहत इंडी गठबंधन के कार्यकताओ द्वारा एनडीए कार्यकताओ पर जानलेवा हमला और झुठा केस मे फंसाया गया।जिसकी निंदा भारतीय जनता पार्टी करती है और साथ ही पुलिस प्रशासन से मांग करती है कि लोकतंत्र को कलंक करने वाले दागियो को गिरफ्तार कर उन्हे सजा दिलाने का काम करे। भारतीय जनता पार्टी उक्त घटनाओं को भुलने वाली नही हैँ। दोषियों पर कार्यवाई नही होने पर भाजपा द्वारा शीर्ष नेतृत्व से कार्वाई की मांग करेंगी।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लाहौल और स्पीति में एक बचाव अभियान चलाने के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की माउंटेन रेस्क्यू टीम की सराहना की

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

राजस्थान:ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के सुरक्षा सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय सम्मेलन को गृह मंत्री अमित शाह ने किया संबोधित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती के निर्देश।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति कल 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

rktvnews

गढ़वा: डीसी ने तीन वर्षों से अधिक समय से पदस्थापितो का किया स्थानांतरण।

rktvnews

Leave a Comment