RKTV NEWS/अनिल सिंह,17 मई। आज कलेक्ट्रेट परिसर के जिला सभागार में भोजपुर जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा एक अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डीडीसी श्री वीरवर्कर थे।अध्यक्षता सिविल सर्जन भोजपुर डॉक्टर सुरेश प्रसाद सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन एसीएमओ डॉक्टर के एन सिन्हा के द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम इस समारोह में राज्य स्वास्थ्य समिति पटना से मिले यक्ष्मा विभाग का अवार्ड तथा आईडीएसपी कार्यक्रम का अवार्ड संबंधित विभाग को सिविल सर्जन एवं डीडीसी के द्वारा संयुक्त रूप से सौंपा गया। यक्ष्मा विभाग से डॉक्टर ए अहमद एवं आईडीएसपी के डॉ राजीव, डॉ आशुतोष एवं अविनाश ने संयुक्त रूप से इस अवार्ड को पुनः ग्रहण किया।
इसके बाद परिवार कल्याण विभाग के द्वारा परिवार कल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग ग्रुप में अवार्ड दिया गया। परिवार कल्याण कार्यक्रम में बंध्याकरण के लिए बेस्ट सर्जन डॉ एम एच अंसारी को ,द्वितीय डॉ विनोद कुमार जगदीशपुर को तथा तृतीय पुरस्कार डॉ अनिल कुमार बिहिया पीएचसी को दिया गया। सदर अस्पताल में बंध्याकरण के लिए डॉक्टर प्रगति को यह अवार्ड दिया गया ।पुरुष नसबंदी के लिए डॉ एमएच अंसारी एवं डॉ अरुण कुमार को सम्मानित किया गया। पीएचसी में अच्छे कार्य के लिए शाहपुर पीएचसी को प्रथम तथा द्वितीय बिहिया पीएचसी को सम्मानित किया गया। अनेकों अवार्ड परिवार कल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए कई आशा, एएनएम, परिवार कल्याण उत्प्रेरक और कई स्वास्थ्य कर्मियों तथा केयर इंडिया को भी सम्मानित किया गया। सदर अस्पताल से नर्सिंग सिस्टर गायत्री सिन्हा, इंदु कुमारी एवं रंजना कुमारी को सम्मानित किया गया।
परिवार कल्याण तथा नियोजन के अच्छे प्रदर्शन के लिए इसके नोडल पदाधिकारी एवं एसीएमओ डॉ कें एन सिन्हा को डीडीसी एवं सिविल सर्जन के द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। उप विकास आयुक्त डीडीसी श्री वीरवर्कर ने स्वास्थ्य सेवा में डॉक्टरों की भूमिका की प्रशंसा करते हुए, उसमें उत्तरोत्तर सेवा भावना विकसित करने के लिए मानवीय संवेदनाओं को जागृत करने का आह्वान किया। अपने धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम में एसीएमओ डॉक्टर के एन सिन्हा ने विशेष रूप से डीडीसी को धन्यवाद दिया कि उन्होंने डॉक्टरों के हृदय में सेवा भावना जगाने का आह्वान किया। डॉ सिन्हा ने कहा कि परिवार कल्याण कार्यक्रम को अत्यंत सफल बना कर आप देश की सारी विकास के कार्यक्रमों को सफल बना कर जनसंख्या कंट्रोल करने में अपना सहयोग दे। कार्यक्रम की सफलता में डीपीएम रवि जी ,डैम अश्विनी जी, धनंजय जी, शशि जी, मोदी जी, डॉ रिचा आदि का विशेष सहयोग रहा।

