RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

भोजपुर:सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जिले में लंबित सुलहनीय वादों के निष्पादन हेतु विशेष लोक अदालत का 29 जुलाई, से 3 अगस्त,तक किया जा रहा है आयोजन।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 25 मई।सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के द्वारा लंबित सुलहनीय वादों के निष्पादन हेतु एक विशेष लोक अदालत का आयोजन 29 जुलाई, 2024 से 3 अगस्त, 2024 तक किया जा रहा है। इस संबंध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर, ब्रजेश कुमार मालवीय द्वारा तीन सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया है जिसमें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, आरा के साथ दो अवर न्यायाधीश सदस्य के रूप में है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में लंबित सुलहनीय वादों की सूची बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा प्राप्त हो चुकी है। सूची के आधार पर भोजपुर जिले में स्थित पक्षकारगण को सूचित करने हेतु पारा विधिक स्वयंसेवक एवं प्रोसेस सर्वर के माध्यम से नोटिस किया जा चुका है साथ ही प्री सिटिंग हेतु भी उन्हें सूचित किया गया हैं। जिन पक्षकारगण का वाद माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में लंबित है वह उक्त तिथि को उपस्थित होकर अपना वाद निष्पादन कर सकते हैं। आगे सचिव ने बताया कि 13 जुलाई 2024 को वर्ष का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का भी आयोजन होना सुनिश्चित है इन दोनों लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रचार हेतु हैंडबिल एवं बैनर भी तैयार किया गया है जिसके माध्यम से आम जनता तक इसकी सूचना जा सके।

Related posts

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुबई में यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस में ऐतिहासिक यूपीआई-यूपीयू एकीकरण का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:जर्जर स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, दो शिक्षक घायल, बाल-बाल बचे छात्र।

rktvnews

नवादा डीएम की अध्यक्षता पंचायतों में जन संवाद आयोजित करने के लिए समीक्षात्मक बैठक ।

rktvnews

उत्तराखंड: महाकुंभ से एसडीआरएफ की वापसी पर मुख्यमंत्री आवास में “महाकुंभ प्रयागराज 2025 अभिनन्दन” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह:बिरयानी खाने से तीन लोगों के बीमार होने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की त्वरित कार्रवाई, फास्ट फूड दुकान पर ₹10,000 का अर्थदंड, खाद्य कारोबार तत्काल प्रभाव से बंद।

rktvnews

भोजपुर:आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से जाना इलाज का हाल।

rktvnews

Leave a Comment