RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

एनपीएस बैंक खाता में राशि हस्तांतरित ना करें कोई भी आहरण एवं वितरण अधिकारी।

बीकानेर/राजस्थान 08 जून। राज्य सरकार द्वारा 1 जनवरी 2004 एवं इसके पश्चात नियुक्त राज्य कर्मचारियों के लिये एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू की जा चुकी है। 19 मई 2022 को राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचनानुसार कार्मिकों की निजी/राजकीय अंशदान की राशि एवं प्राप्त प्रतिफल (संपूर्ण कॉर्पस) को राज्य सरकार द्वारा खोले गये सामान्य राजस्व बजट मद (8009-01-101-03-00) में जमा किया जायेगा। राज्य बीमा एवं प्रावधयी निधि विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि एनपीएस के राजकीय अंशदान एवं निजी अंशदान हेतु जिला कार्यालय बीमा विभाग द्वारा खोला गया एनपीएस बैंक खाता सं. 61129540946 में कोई भी आहरण एवं वितरण अधिकारी राशि हस्तांतरित ना करें। यदि किसी आहरण वितरण अधिकारी द्वारा इस खाता संख्या में कोई राशि हस्तांतरित की जाती है तो समस्त जिम्मेदारी उसकी स्वयं की होगी।

Related posts

चतरा:खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सभी लंबित मामलों का शत-प्रतिशत निष्पादन।

rktvnews

चोरी के मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

भोजपुर:लोकसभा चुनाव के निमित्त जिला एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच प्रधानमंत्री के” परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम” का किया गया लाइव प्रसारण।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात के बाद बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने आंदोलन समाप्ति की घोषणा की।

rktvnews

बिहिया रेलवे स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस से हथियारों और कारतूस सहित दो लोगो को किया गया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment