RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:सिक्किम के राज्यपाल ने मां आरण्य देवी मंदिर में पत्नी संग की पूजा-अर्चना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 नवंबर।सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आरा सपत्नी पहुंच ऐतिहासिक मां आरण्य देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के मीडिया प्रबंधक कृष्ण कुमार ने बताया की सिक्किम के राज्यपाल श्री आचार्य बक्सर से सडक मार्ग द्वारा आरा के मां आरण्य देवी मंदिर में सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर पहूंचे, जहां ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं पुजारी ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात माता के दरबार में जाकर मत्था टेका। इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने राज्यपाल दंपत्ति को विधिवत पूजा-पाठ करवाया। पूजा अर्चना के बाद मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं पुजारी ने संयुक्त रूप से राज्यपाल दंपत्ति को माता आरण्य देवी की फोटो चुनरी देकर सम्मानित किया। वही मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक डॉ. भीम सिंह भवेश ने अपनी पुस्तक “सानिध्य का संस्मरण” राज्यपाल को भेंट किया। वार्ड पार्षद जीतू चौरसिया ने बुके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर मंदिर के मुख्य संरक्षक भीम सिंह भवेश, सचिव अरविंद कुमार पांडेय, रुपेश कुमार, पुजारी संजय मिश्र, मनोज कुमार पांडेय एवम भीम पांडेय, रितेश चौरसिया, धर्मेंद्र कुमार सिंह, जयप्रकाश यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उनके आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन चौकस रहा। सदर एसडीओ लाल ज्योति नाथ शाहदेव, एएसपी चंद्र प्रकाश, दंडाधिकारी सह जिला योजना पदाधिकारी अभय कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार, नवादा थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत, यातायात प्रभारी प्रदीप सरकार, इंस्पेक्टर मनीष कुमार दलबल के साथ मस्तैद दिखे। इसके अलावे राज्यपाल के गुजरने वाले रास्ते पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र तैनात थे।

Related posts

पुलिस ने दो को देसी पिस्टल, एक कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।

rktvnews

आजमगढ़:भोजपुरी की पारंपरिक लोक संगीत एवं लोकनाट्य का 10 दिवसीय वर्कशॉप अरविंद चित्रांश के निर्देशन में समारोह पूर्वक शुरू।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर:महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान द्वारा सत्संग आयोजित।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने पोषण जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

चितौड़गढ़:प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा 10 मिनट में टंगवाए गए 250 परिण्डे।

rktvnews

Leave a Comment