RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर:दिव्यांग, असहाय एवं वृद्ध मतदाताओं का पोस्टल बैलेट से कराया गया मतदान।

मतदानकर्मियों संग केक काट वृद्ध मतदाता ने चुनाव पर्व का मनाया उत्सव,वोट करने की कि अपील।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 मई।32 आरा लोकसभा चुनाव के लिए विकलांग, असहाय एवं वृद्ध मतदाताओं के लिए पोस्ट वैलेट पेपर से वोटिंग की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी की गई है। इस सिलसिले में 194 विधानसभा क्षेत्र के आनंद नगर में सेक्टर 19 के सेक्टर ऑफिसर कामेश्वर राय के नेतृत्व में मतदान कर्मियों का दल प्रसार भारतीय संवाददाता मुकेश कुमार सिन्हा के घर उनके वृद्ध पिता हरे कृष्ण प्रसाद का पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान कराने पहुंचे। जहां विधिवत रूप से मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई एवं वृद्ध मतदाता के उंगलियों पर मतदान की स्याही भी लगाई गई। ‌ इसके बाद वृद्ध मतदाता ने मतदान कर्मियों के साथ चुनाव का पर्व केक काटकर सेलिब्रेट किया।
पिछले चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम होने से चिंतित वृद्धि मतदाता ने युवा समेत सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोट करने की अपील की। ‌ इस अवसर पर सेक्टर पदाधिकारी कामेश्वर राय ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वैसे सभी बुजुर्ग एवं पीडब्ल्यूडी मतदाताओं को पोस्टल बैलट से मतदान की सुविधा दी जा रही है जिन्होंने फार्म 12 घ पर अपनी सहमति दी है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को हरे कृष्णा प्रसाद के आनंद नगर स्थित आवास पर पहुंचकर पोस्ट बैलेट से मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

Related posts

भोजपुर:डीएम ने ककिला क्लस्टर का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा।

rktvnews

गिरिडीह :निर्वाचन कार्यों के बेहतर प्रशासनिक समन्वय, पारदर्शिता, समयबद्ध निष्पादन तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी हुए सम्मानित।

rktvnews

उज्जैन:भोले-शंभू भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान के साथ निकली भगवान महाकालेश्वर की भाद्रपद माह के प्रथम सोमवार की पंचम सवारी।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में छात्राएं स्कुल- कॉलेज में मिल रहे लाभ एवं सुविधाओ का कर रही बखान।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में सामाजिक पुनर्वास कोष से चयनित 18 लाभार्थियों के बीच सहायता राशि की गई वितरित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 08 अक्टूबर 24

rktvnews

Leave a Comment