RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: इंटरनेशनल बायोडायवर्सिटी डे पर महिला कालेज में सेमिनार आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 मई। गुरूवार को एम एम महिला कॉलेज आरा में इंटरनेशनल डे ऑफ बायोडायवर्सिटी पर एक सेमिनार बॉटनी और जूलॉजी डिपार्मेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या प्रो डॉक्टर मीना कुमारी ने किया। रिसोर्स पर्सन के तौर पर डॉ विभा वर्मा हेड बायोटेक्नोलॉजी डिपार्मेंट महाराजा कॉलेज आरा उपस्थित रही। छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए प्राचार्या प्रो मीना कुमारी ने बताया कि हम अपने वातावरण को प्रदूषण से कैसे बचा सकते हैं और बायोडायवर्सिटी वातावरण के लिए कितना महत्वपूर्ण है। डॉ विभा वर्मा ने बताया कि बायोडायवर्सिटी कितने प्रकार के होते हैं। और हम अपने पृथ्वी व अन्य प्राणी को लुप्त होने से कैसे बचा सकते हैं। जंतु विज्ञान की विभाग अध्यक्ष डॉ राखी सिंह ने बताया इस साल का बायोडायवर्सिटी थीम है ..बी द पार्ट ऑफ़ द प्लान यानी हम सब प्लान का हिस्सा बने और अपने अर्थ को बचाएं। डॉक्टर राजबाला ने बताया कि प्लांटेशन और नेशनल पार्क आदि बनाकर हम प्लांट्स और एनिमल को बचा सकते हैं। डॉ स्वाति ने मंच संचालन किया और बताया हर साल हम 22 मई को इसे क्यों मनाते हैं और बायोडायवर्सिटी को बचाव करने का उपाय बताए। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर अमरेश ,डॉक्टर शिल्पा कुमारी, डॉ सुधा निकेतन, डॉ राघव, डॉ खुशबू उपस्थित रहे। लड़कियों भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें लकी कुमारी, माधुरी, मुस्कान, खुशबू ने अपने विचार रखें। दिव्या कुमारी, नंदिनी राज, ने उत्साह दिखाते हुए प्लांट्स लगाएं व पोस्टर बनाया।

Related posts

रोहतास: डीएम की अध्यक्षता में बियाडा, डेहरी औद्योगिक क्षेत्र में व्याप्त नेटवर्क समस्या को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:64 रिद्धि कलश स्थापित कर हुआ चातुर्मास कलश स्थापना का भव्य समारोह।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छठ पूजा के पवित्र खरना अनुष्ठान पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री चमोली में हुई आपदा को ले राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे,सर्च एवं रेस्क्यू अभियान का लिया अपडेट।

rktvnews

सारण जिला में वर्त्तमान वित्तीय वर्ष के लिये 1344 लाभुकों को बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत दी गई है स्वीकृति!जिलाधिकारी ने चयनित लाभुकों में से दो को प्रथम किश्त की राशि के चेक का किया वितरण।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए जिला प्रभारी मंत्री ने बड़हरा और कोईलवर प्रखंड के कार्यकर्ता और आम जनता को दिया निमंत्रण।

rktvnews

Leave a Comment