RK TV News
खबरें
Breaking Newsअभिव्यक्ति

मतदान सिर्फ मतपत्र पर लगाया गया एक निशान नहीं, बल्कि बेहतर कल के लिए आशा की किरण है : संस्कार मिश्रा

महाराजा कॉलेज, आरा के छात्र संस्कार मिश्रा

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 24 मई।लोकसभा आम निर्वाचन पर युवा मतदाता से व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की गई। क्या सोचते हैं युवा मतदाता? इस संबंध में महाराजा काॅलेज के छात्र संस्कार मिश्रा ने कुछ अंश प्रस्तुत है। इन्होंने बताया की समुचित विकास, स्वस्थ व मजबूत लोकतंत्र के लिए हर मतदाताओं को मतदान करना अत्यंत आवश्यक है। मतदान राजनीतिक नेताओं की शक्ति को नियंत्रित रखने में मदद करता है। मतदान सिर्फ मतपत्र पर लगाया गया एक निशान नहीं है, बल्कि बेहतर कल के लिए आशा की किरण है। मतदाता समृद्ध लोकतांत्रिक परम्पराओं के संवाहक हैं। मतदाताओं की सक्रिय सहभागिता से ही लोकतंत्र परिष्कृत और समृद्ध बनता है। मतदान से लोकतांत्रिक परम्परा को अधिक समृद्ध बनाने, संवैधानिक कर्तव्य निभाने का एक और अवसर मिला है। इसका उपयोग सभी लोगों को स्वेच्छा के साथ करना चाहिए। हम खुशनसीबों में से हैं कि हमें सरकार चुनने का अधिकार मिला है। मतदान राजनीतिक स्वतंत्रता का प्रतीक है। सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि यह वह साधन है जो आम लोगों के हाथों में अधिकार देता है। जो हमारे युवा वर्ग हैं उन्हें और भी मतदान जागरूकता अभियान में शामिल होना चाहिए।लोगों को मतदान के महत्व को समझना और समझाना चाहिए और बड़ी संख्या में मतदान के लिए बाहर आना चाहिए।
लोकतंत्र के महापर्व को ऐतिहासिक बनाने में सहयोग करना ही चाहिए।

Related posts

लावारिस सेवा केंद्र की सदस्य प्रमुख पार्वती देवी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित!पार्वती देवी का योगदान अनुकरणीय:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने वित्तीय प्रबंधन के लिए नया स्वनिर्मित ‘अकाउंट मैनेजर सॉफ्टवेयर’ अमल में लाना शुरू किया।

rktvnews

क्यों देना चाहिए इस्तीफा सेबी अध्यक्ष माधबी बुच को?

rktvnews

जन्मदिवस पर पद्मश्री ममता चंद्राकर को बधाइयों का तांता, प्रभारी कुलसचिव होंगी डॉ. नीता।

rktvnews

कदम

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में स्थापना व अनुकम्पा समिति की बैठक का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment