RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त रवि आनंद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)22 अप्रैल।नवपदस्थापित उपायुक्त रवि आनंद ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत राजधानी रांची पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर उपायुक्त ने जिले के प्रशासनिक कार्यों, विकास योजनाओं एवं प्राथमिकताओं से संबंधित विषयों पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया। साथ ही, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जिले के समग्र विकास हेतु मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं तथा जिले में पारदर्शी, संवेदनशील एवं जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उपायुक्त रवि आनंद ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप जिले में सुशासन, सेवा भावना एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Related posts

इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के मेम्बर ही सुप्रीम बॉडी : दिल्ली हाईकोर्ट

rktvnews

हरियाणा के एक गांव ने बेटियों-बहुओं को घूंघट से दी आज़ादी:ढाणी बीरन की चौपाल से उठी नई सुबह।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल से मिले प्रोबेशनर आई.पी.एस. अधिकारी।

rktvnews

लोकसभा से खिसके, राज्यसभा में बमके : बताया कुछ नहीं, छुपाया बहुत कुछ

rktvnews

चतरा:”आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में वृक्ष भुइंया को मिला सर्वजन पेंशन योजना का स्वीकृति पत्र! इस तरह के पहल के लिए मुख्यमंत्री का व्यक्त किया आभार।

rktvnews

कांग्रेस को सत्ता के लिए देश का विभाजन भी स्वीकार!भारत तोड़ो यात्रा कर रहे हैं राहुल गांधी : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

Leave a Comment