आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 मई। बुधवार को पूर्व सांसद मीना सिंह के आवासीय कार्यालय में भारत सरकार के गृहमंत्री भारतीय जनता पार्टी नेता अमित शाह के 24.5.24 के आरा आगमन पर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथियों एवं समर्थकों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
जिसमें सभी साथियों ने गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में पूर्व सांसद मीना सिंह एवं विशाल सिंह के सौजन्य से भारी संख्या में समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी नेता एन सी सी एफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल सिंह के नेफेड के पूर्वी क्षेत्र के डाइरेक्टर पद पर शानदार जीत हासिल करने की खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाने के साथ साथ इस विजय अभियान में अपना बहुमूल्य मत देकर विशाल सिंह को विजयी बनाने वाले सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया गया। उक्त अवसर पर भारी संख्या में शुभचिंतक एवं समर्थक उपस्थित थे जिन्हें पूर्व सांसद मीना सिंह ने मिठाई खिलाकर पुत्र विशाल सिंह के जीत की खुशी में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया। जिसमें प्रमुख हैं अशोक कुमार शर्मा, जितेन्द्र सिंह, बिनोद सिंह, मुकुल सिंह, राकेश रंजन पुतुल, शशि चौधरी, बम बम तिवारी,छोटक उपाध्याय, रंजन सिंह, अवधेश पाण्डेय, रामदयाल सिंह, श्रीराम महतो,अनिल सिंह, राकेश सिंह,, शिव शंकर सिंह, डा अशोक सिंह,अनिल कुशवाहा,रामलायक सिंह, द्वारिका सिंह,राकेश पाठक, राकेश पाण्डेय, बदू सिंह, शम्भु सिंह, संजय चौधरी, , संतोष सिंह, शर्मानन्द सिंह, अनुपमा चौरसिया, ब्रजेश राय,राजेश गुप्ता, भोलू सिंह आदि।
