RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

पश्चिमी चंपारण:जमुई में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 17 जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में पश्चिम चम्पारण की टीम ने लहराया परचम।

रोमांचक मुकाबले में 1-0 से मैच जीतकर बनी चैम्पियन।

जिले के खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल।

जिला पदाधिकारी सहित तमाम खेल प्रेमियों ने टीम को दी बधाई और शुभकामनाएं, उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण)13 जुलाई।राज्य स्तरीय अंडर 17 जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता जो जमुई में आयोजित की जा रही है। उक्त प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण ने सेमीफाइनल में मुंगेर को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया था।
आज रविवार को फाइनल मुकाबला खगड़िया के बीच अपराह्न 3-50 बजे से प्रारंभ हुआ। टीम के कप्तान अजीत कुमार एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र हरनाटाँड़ थे।
मध्यांतर तक मैच बराबरी पर रहा। दोनों में किसी टीम ने गोल नहीं किया था। मध्यांतर के बाद पश्चिम चंपारण ने एक गोल कर दिया।
मैच समाप्ति तक विपक्षी टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इस तरह पश्चिम चंपारण की टीम 1-0 से मैच जीतकर चैंपियन बन गयी है।
विदित हो कि पश्चिम चंपारण अंडर 17 बालक वर्ग की संपूर्ण 18 खिलाड़ियों की टीम में 14 प्लेयिंग खिलाड़ी सभी बिहार राज्य एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र हरनाटाँड़ बगहा के हैं।
मैच जीत की खबर से जिले के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार, अन्य वरीय पदाधिकारियों सहित तमाम खेल प्रेमियों ने पश्चिम चम्पारण की टीम को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी हैं और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related posts

आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार ने डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट की, जैव प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र से अधिक सहयोग की मांग की।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:ईवीएम डिस्पैच सेन्टर पर स्ट्रांग रूम की तैयारी, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं ससमय कराएं पूर्ण : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

सिवान:होमगार्ड बहाली से संबंधित किए जा रहे कार्यकलापों की समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी सिवान की अध्यक्षता में संपन्न।

rktvnews

गढ़वा में NCORD कमिटी की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ के कृष्णा घाट सम्पर्कता एवं गायघाट में अप रैम्प सम्पर्कता का किया लोकार्पण।

rktvnews

बक्सर प्रखंड अंतर्गत जगदीशपुर में निर्माणाधीन गोबर्धन योजना का डीएम ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment