RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह :जिला नजारत उप समाहर्ता ने जनता दरबार में आमजनों की सुनी शिकायतें और समस्याएं अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)10 अक्टूबर।जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज जिला नजारत उप समाहर्ता, आशुतोष ठाकुर ने जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु आए करीब दर्जनों लोगों की शिकायतों और समस्याएं सुनी तथा जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन किया गया। जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, मईया समान योजना से जुड़ी समस्याएं, दिव्यागजन हेतु ट्राई-साइकिल की मांग, भूमि विवाद, दाखिल खारिज, स्वास्थ्य विभाग, पेंशन, राशन, भू अर्जन, पेयजल, अबुआ आवास योजना, शिक्षा विभाग व विद्यालय संचालन से संबंधित मुद्दे, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता एवं अन्य व्यक्तिगत व सामुदायिक समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आई। इस दौरान आशुतोष ठाकुर ने सभी आवेदकों की समस्याएं सहजता, संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।

Related posts

दीपांकर भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र,बिहार में मतदाता सूची के “विशेष गहन पुनरीक्षण” को ले जताई चिंता, रोक लगाने की मांग।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई दी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति ने विभिन्न राज्यों के लिए कई आपदा शमन और क्षमता निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने स्टेट टॉपर अंशु, राजन, करिश्मा, मानस एवं खुशी को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

पिथौरागढ़:मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत रामलीला फील्ड में रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया।

rktvnews

Leave a Comment