RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

मतदाता जागरूकता में भोजपुर जीविका की दीदियों ने रचा इतिहास।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 मई। बुधवार को जीविका भोजपुर के द्वारा 1500 से अधिक ग्राम संगठन में मतदाता जागरूकता को लेकर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें 2 लाख से अधिक जीविका दीदियों ने एक समय एक साथ भाग लिया जो अपने राज्य ही नही बल्कि पूरे देश में मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा। जिले के 2 लाख घरों में एक साथ मतदाता
जागरूकता का संदेश पहुंचने का कार्य जीविका के दीदियों के द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम से भोजपुर जिले के लगभग सभी गांव में जीविका दीदियों ने एक साथ ये संदेश पहुंचाने का कार्य किया है कि वोट हमारे लोकतंत्र के लिए कितना महत्वपूर्ण है और इस महत्वपूर्ण कार्य में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता सुनिश्चित हो। इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त भोजपुर ने ज्ञान एवम उत्साह जीविका महिला ग्राम संगठन उदवंतनगर में इस मेंहदी प्रतियोगिता कार्यक्रम में अपनी गरिमा गरिमामई उपस्थिति दर्ज की और दीदियों का उत्साह वर्धन किया । उप विकास आयुक्त भोजपुर ने कहा की हमारे जिले का यह लक्ष्य था की कि हमारे यहां सातवें चरण में चुनाव होने होना है जिसकी तिथि 1 /6/2024 निर्धारित है। इस तिथि के अनुसार डीपीएम जीविका को ये लक्ष्य दिया गया था कि पूरे जिले में जीविका के ग्राम संगठनों के द्वारा 1 लाख 62 हजार 24 दीदियों की सहभागिता सुनिश्चित करनी है जो की एक ऐतिहासिक पहल होगा। लेकिन उन्होंने बताया कि मुझे जानकार यह खुशी हो रही है कि इस कार्यक्रम में लगभग 2 लाख से अधिक जीविका जीविका के दीदियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित कि। उप विकास आयुक्त भोजपुर ने दीदियों को उत्साहित करते हुए कहा कि हमारा जिला हर क्षेत्र में आगे है तो मतदान में पीछे क्यों ? हमारे जिले की जीविका दीदियो अगर मन बना ले तो यह काम भी असंभव नहीं है आपके दीदियों के बाल पर ही हम जिले का मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक दर्ज करा सकते हैं। वरुण कुमार डीपीएम जीविका ने कहा कि हमारे संगठन के द्वारा इतने बड़े पैमाने पर मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम किया गया यह हमारे और हमारे संगठन के सभी अधिकारी/ कर्मी और जीविका दीदियों के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है।इस कार्यक्रम में वरुण कुमार डीपीएम जीविका, प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमरेंद्र कुमार, सामाजिक प्रबंधक प्रीति कुमारी ,संचार प्रबंधक सैफ राही उपस्थित रही ।

Related posts

मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ संयुक्त रूप से सामाजिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सिवान: बसंत पंचमी महोत्सव 2025 का धूमधाम से संपन्न हुआ आयोजन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने पटना और वैशाली जिले मबाढ़ की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण कर लिया जायजा, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 फ़रवरी 25

rktvnews

किसान आर्थिक और राजनीतिक बदलाव के केंद्र- उपराष्ट्रपति

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल नई दिल्ली में हंस फाउंडेशन की 15वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

rktvnews

Leave a Comment