RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

20, 25, 30 सांसद जीतकर दिल्ली जाते रहे इसलिए कांग्रेस-भाजपा ने बिहार को बेचा: प्रशांत किशोर

25 से 30 सांसदों की लालच में कांग्रेस ने लालू को अपना संगठन बेचा, 42 विधायक होने के बावजूद भाजपा ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाए रखा ताकि बिहार से सांसद जीत कर दिल्ली जाते रहे: प्रशांत किशोर

RKTV NEWS/पटना(बिहार) 23 मई।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा है। प्रशांत किशोर ने कहा कि 1989-90 में कांग्रेस जब यहां हारी उसके बाद उन्होंने पूरे बिहार को लालू जी के हवाले कर एक तरीके से बेच दिया। बिहार को बेचने के साथ अपने संगठन को बेच दिया। इसमें कांग्रेस अकेले नहीं है। कांग्रेस ने 1990 में बिहार की जनता के साथ जो धोखा किया उसका खामियाजा आज तक भुगत रही है। बिहार में 1990 के दौर में कांग्रेस रुलिंग पार्टी थी। इसके बाद कांग्रेस एक बार चुनाव हारी और फिर उन्होंने पार्टी को लालू जी के हवाले छोड़ दिया, चाहे बिहार की जनता का जो होना है हो। यही गलती भाजपा ने नीतीश के साथ की, बिहार को नीतीश के हवाले कर दिया, बिहार के लोगों का क्या होगा, इस बात की चिंता तक नहीं की। जो भाजपा दूसरे राज्यों में अलग-अलग दलों को तोड़कर अपनी सरकार बनाती है। वहीं 2020 में वो बिहार में सबसे बड़े दल थे। लेकिन, उन्होंने पद नहीं संभाला, बिहार को सुधारने की जिम्मेदारी नहीं ली। उन्होंने नीतीश जी को सीएम बनाया, जिनके पास सिर्फ 42 विधायक थे। ऐसा इसलिए नहीं किया क्योंकि उनको नीतीश जी से प्रेम था। ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे चाहते थे कि नीतीश के साथ समीकरण बना रहे और हमारे 30-35 एमपी (सांसद) जीतकर जाते रहे।

20, 25, 30 सांसद जीतकर दिल्ली जाते रहे इसलिए कांग्रेस-भाजपा ने बिहार को बेचा: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि सोनिया गांधी और कांग्रेस ने लालू प्रसाद यादव को बिहार को क्यों बेचा? ऐसा इसलिए किया क्योंकि हमारे 20, 25, 30 सांसद जीतकर दिल्ली में जाते रहे, चाहे बिहार की जनता मरती है तो मरे। ये बिहार की त्रासदी रही है कि दोनों राष्ट्रीय दल, कांग्रेस ने 1990 में और बाद के वर्षों में भाजपा ने सांसदों की लालच में बिहार की चिंता नहीं की। सिर्फ ये देखा कि बिहार से हमको 20, 25, 30 सांसद आते रहे और हम लोग दिल्ली में बैठकर कहते रहें कि बिहार तो पिछड़ा है, इसका कुछ नहीं हो सकता है। लालू यादव और नीतीश कुमार का पूरा फोकस यही है कि समाज को बांटो और राज करो।

Related posts

भोजपुर: विशेष प्रेक्षक (निर्वाचन सूची) नजमुल होदा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:भोलाजी और जनकवि गोरख की स्मृति में कउड़ा काव्य-गोष्ठी

rktvnews

सीतामढ़ी:सोनवर्षा प्रखंड के मड़पा पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा गुरूद्वारा मे बलिदानी साहिबजादों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

पंद्रहवें वित्त आयोग ने कर्नाटक के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए अनुदान जारी किया।

rktvnews

हिसार:साहित्य, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण में योगदान के लिए डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment