
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 नवम्बर। भारतीय रेलवे वित्त निगम की तरफ से भोजपुर जिला के शाहपुर स्थित हरि नारायण पल्स टू विद्यालय के छात्र और छात्राओं के बीच खेल पोशाक, जूते सहित खेल सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को खेलने के लिए खेल सामग्री प्रदान की गई। भारतीय रेलवे वित्त निगम द्वारा प्रखंड के एक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच खेल सामग्री का वितरण करने की योजना के तहत शाहपुर के हरि नारायण प्लस टू विद्यालय मे खेल सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम मे प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर पांडे ने कहा कि इस तरह के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खेल के क्षेत्र मे आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। भारतीय रेलवे वित्त निगम के पदाधिकारियों ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और खेलने के लिए प्रेरित किया।
