RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : विधायक राकेश रंजन का जनसंवाद! ओझवलिया मे हुआ आयोजन।

विधायक राकेश रंजन ओझा द्वारा ओझवलिया मे आयोजित जन संवाद कार्यक्रम मे उपस्थित लोग

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 नवम्बर। शाहपुर विधायक राकेश रंजन द्वारा भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के पैतृक गाँव ओझवलिया मे जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम मे ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं को विधायक राकेश रंजन ओझा के समक्ष रखा। विधायक ने कई समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन किया जबकि जनसमस्याओं से जुड़े अन्य कार्यों के निदान हेतू संबंधित पदाधिकारियों के पास भेज दिया। दियरांचल क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं मे मुख्य रूप से बाढ़, कटाव, जर्जर सड़कों, स्वास्थ्य केंद्र मे डॉक्टरों की कमी और आवागमन की कठिनाइयों को लेकर लोगों ने अपनी समस्या को विधायक राकेश रंजन ओझा के समक्ष रखा। इस पर विधायक राकेश रंजन ओझा ने कहा कि वे दियरांचल क्षेत्र की समस्याओं के निदान को लेकर पूरी तरह कृतसंकल्पित हैं। किसी भी समस्या के समाधान के लिए लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। इस अवसर पर रघुवंश पांडे, विंध्याचल वर्मा, सुमन जी, रविन्द्र ओझा सहित कई गणमान्य लोग  उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान ने चतरा प्रखंड के विभिन्न बूथों के मतदाताओं के घर जाकर किया सुपर चेकिंग।

rktvnews

भोजपुर:शिव बारात शोभायात्रा समिति आरा के अध्यक्ष बने अरुण गुप्ता।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और जापान के बीच खेले गए फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

rktvnews

भोजपुर : चौथी पुण्य तिथि पर याद किये गये शहीद नायब सूबेदार मनोज कुमार! पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित

rktvnews

देश में नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापना, संचालन और रखरखाव के लिए कुशल कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए उठाए गए कदम।

rktvnews

ब्लौसम ब्यूटी क्लिनिक एंड स्पा अकैडमी बाई- ब्लौसम वेल्फेयर ट्रस्ट के द्वारा आठ दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत।

rktvnews

Leave a Comment