RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

पटना:निर्वाचक अपने अपने मताधिकारो का करें प्रयोग इससे हमारे समृद्ध लोकतंत्र को मिलेगा नया आयाम:शीर्षत कपिल अशोक

RKTV NEWS/पटना ( बिहार) 29 मार्च।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पटना शीर्षत कपिल अशोक द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांकीपुर, पटना का भ्रमण किया गया तथा यहाँ लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के लिए निर्धारित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया। इस विद्यालय में बांकीपुर तथा कुम्हरार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर रहेगा। ज़िलाधिकारी ने कहा कि 30-पटना साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अवस्थित इन दोनों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों सहित सम्पूर्ण ज़िला में बेहतर तैयारी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार त्वरित गति से सभी व्यवस्था की जा रही है। सुगम, सहज, सुरक्षित एवं समावेशी चुनाव कराने के लिए हरसंभव कदम उठाया जा रहा है। हम लोकतंत्र के इस उत्सव को एक सुखद अनुभव बनाने के लिए दृढ़संकल्पित हैं।सभी निर्वाचकों से अपील है कि वे अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। इससे हमारे समृद्ध लोकतंत्र को एक नया आयाम मिलेगा।

Related posts

आयुष और आईसीएमआर के बीच रणनीतिक सहयोग का उद्देश्य अत्‍याधुनिक एकीकृत प्रणाली को आगे बढ़ाना है: डॉ. मनसुख मांडविया

rktvnews

झरिया मास्टर प्लान: कोयला मंत्रालय के प्रयासों से सतही आग को कम करने के लिए 77 से 27 स्थानों की पहचान की गई।

rktvnews

गिरीडीह : उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

rktvnews

जन प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की संभावित बाढ़ और सुखाड़ एवं पेयजल आपूर्ति संबंधित तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

वाराणसी के टॉउन हॉल, मैदागिन में शुरू हुआ, दिव्य कला मेला, 2023

rktvnews

आईसीआईसीआई बैंक ने निगमित सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग को भेंट की एम्बुलेंस!उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment