RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गणतंत्र दिवस परेड के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर किया गया चयन : समन्वयक डा साधना रावत

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 सितंबर। मंगलवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर को ले वि वि स्तर की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। विवि स्तर पर आयोजित चयन प्रक्रिया में 21 कॉलेजों के 190 एनएसएस छात्र- छात्रा स्वयंसेवकों ने भाग लिया। बता दें कि चयन प्रक्रिया के दौरान एनएसएस स्वयंसेवको का शारीरिक जांच, दौड़, पीटी, संस्कृति कार्यक्रम की दक्षता इत्यादि की जांच की गई। शारीरिक माप एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत गीत, संगीत, कविता, के द्वारा योग्यता को परखा गया। चयन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए पांच बिहार बटालियन के एनसीसी अधिकारी, एनसीसी ऑफिसर सूबेदार बरुन कुमार सिंह मौजूद रहे। चयन प्रक्रिया के बाद लिस्ट युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय को भेजी जायेगी। इसका परिणाम बिहार, झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों में चयन संपन्न होने के बाद घोषित होगा। चयनित स्वयंसेवकों का जोनल स्तर पर सात दिनों का बिहार में प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसमें चयनित स्वयंसेवकों को बिहार से बाहर ट्रेनिंग दी जायेगी। विवि स्तर पर आयोजित चयन प्रक्रिया में 20 स्वयंसेवकों का चयन किया जायेगा। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए निर्णायक के रूप में दर्शनशास्त्र की डॉ पूर्ति माहौर एवं रसायनशास्त्र की डॉ ट्विंकल केशरी ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया। निशांत कुमार, सोनू, युवराज, अंजलि कुमारी, संजय आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम समन्वयक डॉ साधना रावत के कुशल नेतृत्व में प्री आर डी परेड का विश्वविद्यालय स्तर पर सफल आयोजन किया गया।
डॉ नबारुण घोष, डॉ कुमार गौरव मिश्रा,डॉ अंकित ओझा, डॉ स्मृति चौधरी,वेंकटेश,डॉशशिकला, नीतू,रम्भा,आदि कार्यक्रम पदाधिकारी, डॉ सुधा, डॉ कुंदन आदि कार्यक्रम पदाधिकारी के सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक हुआ।

Related posts

स्वामी विवेकानंद जयंती पर विशेष:”उतिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत “

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 मई 25

rktvnews

भोजपुर:मतदाता जागरूकता मैराथन का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:12 से 24 फरवरी तक नसबंदी कराने वाले पुरुष लाभार्थियों को किया जायेगा सम्मानित: डीएम

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित वैश्विक समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment